शिक्षाशास्त्र / Education

शैक्षिक नियोजन से क्या आशय है? इसका महत्व बताइये।

शैक्षिक नियोजन से क्या आशय है? इसका महत्व बताइये।
शैक्षिक नियोजन से क्या आशय है? इसका महत्व बताइये।

शैक्षिक नियोजन से क्या आशय है? इसका महत्व बताइये।

शैक्षिक नियोजन का अभिप्राय (Meaning of Educational Planning)

 शिक्षा के व्यवस्थित विकास के लिए योजना बनाना शैक्षिक नियोजन है। एक चीनी कहावत है, “यदि आपको एक वर्ष के लिए योजना बनानी है तो अनाज बोइए, यदि आप दस वर्ष की योजना बनाते हैं तो पेड़ लगाइए और यदि आप सौ साल की योजना बनाते हैं तो आदमी तैयार कीजिए।

“If you plan for a year, plant grain. if you plan for ten years, plant trees, if you plan for hundred years, plant men.” -A Chinese Proverb 

शैक्षिक नियोजन आदमी तैयार करने का प्रयास है। इसमें शिक्षा व्यवस्था की नीति, लागत, प्राथमिकताएँ निर्धारित की जाती हैं। इनके निर्धारण में दूरदर्शिता का प्रयोग होता है। राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक यथार्थ का ध्यान रखा जाता है। छात्र और शिक्षक का समुचित ध्यान रखा जाता है। देश के आर्थिक विकास में शिक्षा की भूमिका को परखा जाता है। देश की शैक्षिक आवश्यकताओं का अध्ययन किया जाता है और उनके सन्दर्भ में वर्तमान में प्राप्त सुविधाओं को आँका जाता है। देश की शैक्षिक प्रगति के लिए संसाधनों को जुटाना भी इसमें सम्मिलित है। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उपाय करना भी शैक्षिक नियोजन में शामिल है।

ब्लैन्ज के अनुसार, “भविष्य में किये जाने वाले कार्यों के निर्णयों की सूची के निर्माण करने की प्रक्रिया को शैक्षिक नियोजन कहते हैं। “

शैक्षिक नियोजन का महत्व (Importance of Educational Planning)

शैक्षिक योजना का अपना महत्व है। बिना नियोजन के शिक्षा अव्यवस्थित हो जायेगी। इसके महत्व के विषय में निम्नलिखित बातें कही जा सकती हैं-

  1. शैक्षिक संस्था के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शैक्षिक नियोजन का महत्व है।
  2. संसाधनों के उपयुक्त उपयोग के लिए इसका महत्व है।
  3. अच्छे परिणामों के लिए यह उपयोगी है।
  4. लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रक्रिया में गति आ जाती है।
  5. उत्पादन में परिमाणात्मक वृद्धि होती है।
  6. परिवर्तन का मूल्य स्पष्ट हो जाता है।
  7. शिक्षा में धर्मनिरपेक्ष एवं मौलिकवादी दृष्टिकोण का विकास होता है।
  8. भौतिक समृद्धि सुनिश्चित होती है।
  9. प्राथमिकताएँ निश्चित होती हैं।
  10. निर्णय लिये जाते हैं।
  11. शैक्षिक नियोजन से निरन्तरता आती है।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment