कृषि अर्थशास्त्र / Agricultural Economics

रॉबिन्स की परिभाषा की विशेषताएँ (Characteristics of Robbins’ Definition)

रॉबिन्स की परिभाषा की विशेषताएँ (Characteristics of Robbins' Definition)
रॉबिन्स की परिभाषा की विशेषताएँ (Characteristics of Robbins’ Definition)

रॉबिन्स की परिभाषा की विशेषताएँ (Characteristics of Robbins’ Definition)

रॉबिन्स की परिभाषा की प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित हैं-

(1) मानव व्यवहार का अध्ययन मार्शल ने अर्थशास्त्र को एक सामाजिक शास्त्र माना। उनके विचार में अर्थशास्त्र में केवल समाज में रहने वाले व्यक्तियों का अध्ययन किया जाता है। इसके विपरीत, रॉबिन्स ने अर्थशास्त्र को मानव विज्ञान माना है। अर्थशास्त्र में हर प्रकार की मानव क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है, चाहे वह समाज में रहता है या समाज से बाहर |

(2) अर्थशास्त्र की मुख्य समस्या का स्पष्टीकरण-मार्शल के विचार में अर्थशास्त्र में मनुष्य के केवल उन प्रयत्नों का अध्ययन किया जाता है जिनका सम्बन्ध भौतिक साधनों की प्राप्ति तथा उनके उपयोग से है। इसके विपरीत, रॉबिन्स के विचार में अर्थशास्त्र में हम उन सभी भौतिक तथा अभौतिक साधनों का अध्ययन करते हैं जिनकी मात्रा सीमित होती है। आवश्यकताओं की अधिकता तथा साधनों की सीमितता एवं उनके वैकल्पिक उपयोगों के कारण चुनाव की समस्या उत्पन्न होती है। अर्थशास्त्र का सम्बन्ध इस चुनाव की समस्या से ही है।

(3) वास्तविक विज्ञान-रॉविन्स के विचार में अर्थशास्त्र केवल वास्तविक विज्ञान है। यह आदर्शात्मक (Normative) विज्ञान नहीं है क्योंकि वह उद्देश्यों (साच्यों के प्रति तदस्य (neutral) रहता है, अर्थात् अर्थशास्त्रियों का कार्यों की अच्छाई-बुराई से कोई सम्बन्ध नहीं है।

(4) सार्वभौमिक परिभाषा – रॉबिन्स की परिभाषा अर्थशास्त्र की एक सार्वभौमिक (universal) परिभाषा है। इसका सम्बन्ध असीमित आवश्यकताओं तथा सीमित साधनों की समस्या से है। यह समस्या हर प्रकार की अर्थव्यवस्था में तथा प्रत्येक स्थान में पाई जाती है।

(5) विस्तृत क्षेत्र – इस परिभाषा ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र को विस्तृत कर दिया है। रॉबिन्स के अनुसार इसमें सभी प्रकार के सीमित साधनों (भीतिक व अमीतिक दोनों) से सम्बन्धित मानवीय क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

(6) विश्लेषणात्मक परिभाषा (Analytical Definition) मार्शल की परिभाषा श्रेणीविभाजक है क्योंकि उन्होंने मानवीय क्रियाओं को साधारण असाधारण, भौतिक-अभौतिक, आर्थिक अनार्थिक आदि वर्गों में बाँट दिया है। इसके विपरीत, रॉबिन्स की परिभाषा विश्लेषणात्मक है क्योंकि उन्होंने अर्थशास्त्र की विषय-सामग्री का वैज्ञानिक विश्लेषण किया है।

(7) विवेकशील मनुष्य का अध्ययन रॉबिन्स के विचार में मनुष्य विवेकशील (rational) प्राणी है जो अपने वैकल्पिक प्रयोग वाले सीमित साधनों का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करता है।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

2 Comments

Leave a Comment