B.Ed Notes

पुस्तकालय एक संसाधन केन्द्र एंव पुस्तकालय के प्रकार

पुस्तकालय एक संसाधन केन्द्र एंव पुस्तकालय के प्रकार
पुस्तकालय एक संसाधन केन्द्र एंव पुस्तकालय के प्रकार

पुस्तकालय एक संसाधन केन्द्र पर लेख लिखियें।

पुस्तकालय एक संसाधन केन्द्र

प्रभावी कक्षा शिक्षण के लिए संसाधनों की बहुत आवश्यकता है, ये संसाधन न केवल शिक्षण ज्ञानोपार्जन प्रक्रिया के लिए सहायक हैं वरन् शिक्षण उद्देश्यों को प्राप्त करने में भी सहायक हैं।

संसाधन की परिभाषा – विद्यार्थी के सक्रिय रूप से पढ़ाई करने तथा शिक्षण के उद्देश्यों की प्राप्ति में जो व्यक्ति, सामग्री, स्थिति तथा संगठित अथवा अर्जित अनुभव सहायक होते हैं, उन्हें संसाधन कहते हैं।

सरल शब्दों में, कोई वस्तु जो विद्यार्थी के सीखने में मदद करती है उसे संसाधन कहते हैं। संसाधनों का उपयोग अध्यापकों, विद्यार्थियों अथवा दोनों के द्वारा किया जा सकता है ताकि शिक्षण के दौरान शिक्षणात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति अधिक से अधिक हो सकें।

संसाधन केन्द्र – वह स्थान जहाँ ये सभी संसाधन उपलब्ध होते हैं, उसे संसाधन केन्द्र कहते हैं।

विद्यालय में पुस्तकालय का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। पुस्तकालय को एक संसाधन माना जाता है। यहाँ पर मुद्रित और अन्य शिक्षण संसाधनों को रखा जाता है। शिक्षण के उद्देश्यों को प्राप्त करने में पुस्तकालय को महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

पुस्तकालय का अर्थ व परिभाषा – पुस्तकालय शब्द अंग्रेजी भाषा के ‘LIBRARY’ शब्द का हिन्दी अनुवाद है, हिन्दी भाषा में पुस्तकालय शब्द दो शब्दों से मिल कर बना है। पुस्तक+आलय अर्थात् पुस्तकों का घर अतः वह स्थान जहाँ पुस्तकें पाठकों के पठनार्थ संग्रहीत की जाती है, उसे पुस्तकालय कहते हैं।

फार्गों के अनुसार- ‘पुस्तकालय एक सामाजिक प्रयोगशाला है।”

जॉन डीवी के अनुसार- “पुस्तकालय विद्यालय का हृदय है, जहाँ छात्र विभिन्न ” अनुभव, समस्याएँ एवं प्रश्न लेकर उपस्थित होते हैं और दूसरों के अनुभवों और संग्रहीत ज्ञान जो कि विद्यालय में सुसज्जित, व्यवस्थित और प्रदर्शित रहता है के माध्यम से नवीन ज्ञान के सम्पर्क में आते हैं।”

पुस्तकालय ज्ञान का भण्डार है, पुस्तकालय विद्यालय का बौद्धिक स्नायु केन्द्र है। वास्तव में पुस्तकालय विद्यालय शैक्षणिक सामग्री का केन्द्र है, जो पुस्तकों, पत्र पत्रिकाओं, समाचार पत्रों आदि से सुसज्जित रहता है।

पुस्तकालय के प्रकार

विद्यालय में निम्न प्रकार के पुस्तकालय पाए जाते हैं –

  1. मुख्य या केन्द्रीय पुस्तकालय
  2. विभागीय पुस्तकालय
  3. कक्षा पुस्तकालय
  4. विषय पुस्तकालय
  5. स्टाफ पुस्तकालय

(i) मुख्य या केन्द्रीय पुस्तकालय- यह विद्यालय का मुख्य पुस्तकालय होता है। इसमें विभिन्न विषयों से सम्बन्धित पुस्तकें, सन्दर्भ पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ आदि पाई जाती हैं।

(ii) विभागीय पुस्तकालय- विद्यालय में विभिन्न विभागों जैसे विज्ञान वर्ग, कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग आदि के लिए अलग-अलग विभागीय पुस्तकालय पाए जाते हैं जिसमें विभाग से सम्बन्धित समस्त पुस्तकें उपलब्ध होती है।

(iii) कक्षा पुस्तकालय- की व्यवस्था कक्षा के अन्दर ही होती है। इसमें पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त सन्दर्भ पुस्तकें भी रखी जाती है।

(iv) विषय पुस्तकालय- में एक विषय से सम्बन्धित समस्त पुस्तकें पाई जाती है। अलग-अलग विषयों के अलग-अलग पुस्तकालय होते हैं। पाठक को सरलता से उसकी रूचि के विषय की पुस्तक उपलब्ध कराने का सबसे अच्छा साधन विषय पुस्तकालय है।

(v) स्टाफ पुस्तकालय- स्टाफ के सदस्य अपने बौद्धिक विकास के लिए बनाते हैं।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment