B.Ed Notes

‘प्रत्यय’ से आप क्या समझते हैं? प्रत्यय विकास में आवश्यक योग्यताएँ

'प्रत्यय' से आप क्या समझते हैं? प्रत्यय विकास में आवश्यक योग्यताएँ
‘प्रत्यय’ से आप क्या समझते हैं? प्रत्यय विकास में आवश्यक योग्यताएँ

‘प्रत्यय’ से आप क्या समझते हैं? प्रत्यय विकास में आवश्यक योग्यताएँ बताइये।

प्रत्यय वस्तुओं, व्यक्तियों या स्थानों का मानसिक बिम्ब है। किसी वस्तु आदि के बारे में हमारे मन में जो चित्र बनता है वह स्थानों आदि के नाम और उनकी विशेषताओं का जो स्वरूप हमारे मन में उभरता है, वह प्रत्यय कहलाता है।

प्रत्यय विकास में आवश्यक योग्यताएँ

प्रत्यय निर्माण की प्रक्रिया एक लम्बी और मुश्किल प्रक्रिया है। इसके लिए निम्नांकित की आवश्यकता होती है:

(i) संबंध देखने की योग्यता – प्रत्यय निर्माण के लिए पहली आवश्यकता है विभिन्न अनुभवों में संबंध देखने की योग्यता। जितनी अधिक समानता खोजी जायेगी उतना ही अर्थ-बोध होगा। दो वर्ष की आयु तक आते-आते बच्चा साधारण सामान्यीकरण करने में सक्षम हो जाता है। इसके बाद वस्तुओं का वर्गीकरण करने की योग्यता में वृद्धि होने लगती है। इसके बाद वर्गीकरण की सम्प्रत्यात्मक एवं अमूर्त व्याख्या करने की योग्यता का विकास होने लगता है। तीन वर्ष की आयु में बच्चा नये अनुभवों की पुराने अनुभवों के साथ व्याख्या करने के लिए सक्षम हो जाता है। इस तरह वह, यदि सामग्री भूतकालीन अनुभवों के अनुकूल हो तो संबंध देखने की योग्यता विकसित कर लेता है।

(ii) अन्तर्निहित अर्थ को समझने की योग्यता- पहले बच्चा बाहरी अर्थ समझता है। परिपक्वता के साथ-साथ वह अन्तर्निहित अर्थ समझने लगता है। इसके बाद वह रूपकों का अर्थ भी समझने लगता है।

(iii) तर्क करने की शक्ति – इसके लिए आगमनात्मक, निगमनात्मक एवं सृजनात्मक चिंतन की आवश्यकता होती है। तर्क करना वह क्षमता है जो सामान्य तत्वों तथा असम्बद्ध भेदों का पता लगाती है।

(iv) अर्थ के स्त्रोत- अर्थ के स्त्रोत हैं, संवेदनात्मक अन्वेषण, मोटर क्रियाएँ, प्रश्न पूछना, चित्रात्मक जन संचार साधन तथा पठन।

प्रत्यय निर्माण को प्रभावित करने वाले कारक

निम्नांकित कारक प्रत्यय निर्माण को प्रभावित करते हैं:-

  1. ज्ञानेन्द्रियों की दशा
  2. बुद्धि
  3. अधिगम के अवसर
  4. अनुभव का प्रकार
  5. निर्देशन की मात्रा
  6. जनसंचार साधन का प्रकार
  7. लिंग
  8. व्यक्तित्व

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment