B.Ed Notes

भौतिक भूगोल में संम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिये।

भौतिक भूगोल में संम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिये।
भौतिक भूगोल में संम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिये।
भौतिक भूगोल में संम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिये।

भूगोल को दो शाखाओं में विभक्त किया गया जिसमें से एक शाखा को भौतिक भूगोल और दूसरी शाखा को मानव भूगोल कहा गया। कुछ वर्ष पूर्व से ही भौतिक भूगोल की परिभाषा, विषय क्षेत्र और उद्देश्यों में अधिक परिवर्तन हुए हैं। आर्थर होम्स ने भौतिक भूगोल को परिभाषित करते हुए लिखा है ‘भौतिक पर्यावरण का अध्ययन ही भौतिक भूगोल है जो कि ग्लोब के धरातलीय उच्चावच (भू-आकृति विज्ञान), सागर और महासागर (समुद्र विज्ञान) और वायु (मौसम और जलवायु विज्ञान) के विवरणों का अध्ययन करता है।

इस परिभाषा के अनुसार भौतिक भूगोल अनेक प्राकृतिक विज्ञानों का एक समूह मात्र है। ए.एन.स्ट्राहलर ने भौतिक भूगोल के बारे में लिखा है ‘भौतिक भूगोल सामान्य रूप में अनेक भूविज्ञानों के समन्वय का अध्ययन है जो मानव के वातावरण के स्वरूप को समझने में सामान्य सूझ पैदा करते हैं। स्वयं में विज्ञान की स्पष्ट शाखा न होकर भौतिक भूगोल भूविज्ञान के उन आधारभूत सिद्धान्तों की विषयवस्तु है जिनका चयन भूतल पर पर्यावरण के स्थानिक परिवर्तनशील प्रभावों की व्याख्या के लिए किया जाता है।’ भौतिक भूगोल की इस अवधारणा में परिवर्तन हुआ है। भौतिक भूगोल अन्य भूविज्ञानों का समूह मात्र ही नहीं है अपितु यह भौतिक पर्यावरण और मानव के मध्य चलने वाले पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन करता है। भौतिक भूगोल प्रादेशिक परिपेक्ष्य के सन्दर्भ में पर्यावरण के कारकों के स्थानिक प्रतिरूपों और स्थानिक सम्बन्धों का अध्ययन करता है।

भौतिक भूगोल के अध्ययन का मुख्य क्षेत्र जैव मण्डल है जहाँ जीवों तथा पर्यावरण के तत्वों के मध्य अन्तर्क्रिया चलती रहती है। भौतिक भूगोल में भौतिक पर्यावरण के अध्ययन के साथ-साथ भौतिक पर्यावरण और मानव के मध्य चलने वाली क्रियाओं और प्रतिक्रियाओं का भी अध्ययन किया जाता है।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment