जीवन परिचय

इंदिरा गांधी जीवन परिचय | Indira Gandhi biography in Hindi

इंदिरा गांधी जीवन परिचय- Indira Gandhi Biography in Hindi

पूरा नाम इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी (Indira Priyadarshini Gandhi)
माता पिता का नाम पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू और माता का नाम कमला नेहरू
जन्म तिथि और स्थान 19 नवम्बर 1917, इलाहबाद, उत्तर प्रदेश
मृत्यु की तिथि और स्थान 31 अक्टूबर 1984, 66 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली, भारत
पति का नाम फिरोज गांधी (मुस्लिम)
बच्चो के नाम राजीव गांधी और संजय गांधी
धर्म हिंदू
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक
भारत की विदेश मंत्री 9 मार्च 1984 से 31 अक्टूबर 1984 तक
भारत की रक्षा मंत्री 14 जनवरी1980 से 15 जनवरी 1982 तक
भारत की गृहमंत्री 27 जून 1970 से 4 फ़रवरी 1973 तक
भारत की वित्त मंत्री 16 जुलाई 1969 से 27 जून 1970 तक

इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति लाकर देश को खाद्यान्न के अभाव से उबारा। उन्हें बैंकों का राष्ट्रीकरण करने, पोखरण में पहला परमाणु विस्फोट कराने, 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत को विजयश्री दिलाने तथा पूर्वी पाकिस्तान को पृथक बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बनवाने का श्रेय प्राप्त है।

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इकलौती संतान इंदिरा गांधी 19 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक और फिर 14 जनवरी, 1980 से दिसंबर 1984 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। उन्होंने 1942 में फीरोज गांधी से विवाह कर राजीव और संजय को जन्म दिया। 1938 में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता बनने के बाद 1959 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की चौथी निर्वाचित महिला अध्यक्ष बनीं। 1964 में नेहरू की मौत के बाद जब लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने इंदिरा को सूचना एवं प्रसारण मंत्री नियुक्त किया। शास्त्री की मृत्यु के बाद उन्होंने सत्ता संभाली। 1969 में राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की मौत के बाद इस पद के लिए हुए चुनाव में इंदिरा ने कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी नीलम संजीव रेड्डी के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार वीवी गिरि को समर्थन देते हुए कांग्रेसियों को आत्मा की आवाज पर वोट देने का आह्वान किया। वीवी गिरि विजयी हुए और कांग्रेस का विभाजन हो गया। इंदिरा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस (आई) के नाम से अलग दल बना लिया। 1975 में उनके लिए तब मुश्किल समय आया, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके चुनाव को अवैध घोषित कर दिया। देशभर में उनके इस्तीफे की मांग को लेकर उग्र आंदोलन शुरू हो गए। इससे निपटने के लिए इंदिरा ने 26 जून, 1975 को देश में इमरजेंसी का एलान कर दिया। इमरजेंसी के दौरान पुलिस द्वारा लोगों पर ढाया गया जुल्म इंदिरा के राजनीतिक जीवन का काला अध्याय साबित हुआ। इसके चलते ही 1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस तो सत्ता से बाहर हुई ही, स्वयं वे और उनके पुत्र संजय गांधी लोकसभा का चुनाव हार गए। प्रधानमंत्री के रूप में उनके जीवन का सबसे कठिन फैसला स्वर्णमंदिर में डेरा डाले भिंडरांवाले और उसके समर्थक आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए मंदिर परिसर में सेना भेजने का था। ऑपरेशन ब्लू स्टार की कार्यवाही ने सिख समुदाय को आक्रोश से भर दिया। इसका बदला लेने के लिए इंदिरा गांधी के सिख सुरक्षाकर्मियों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी।

क्या इंदिरा गांधी मुसलमान है?

इंदिरा गांधी मुसलमान है नहीं है| क्योंकि श्रीमती इंदिरा गांधी का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया उनकी चिता को मुखाग्नि राजीव गांधी ने दी। इसकी पुष्टि आप उस समय की बड़ी बड़ी वेबसाइट और अखबारों से कर सकते है और उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो यूट्यूब पर भी मौजूद है। इससे पता चलता है की इंदिरा गांधी हिंदू ही थी।

इंदिरा गांधी की उपलब्धियां और उनको मिले पुरस्कार

  • सन 1972 में इंदिरा गांधी को भारत रत्न पुरस्कार दिया गया।
  • 1972 में ही इंदिरा गांधी को मैक्सिकन अकादमी पुरस्कार दिया गया जो उन्हें बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए दिया गया।
  • 1976 में इनको बागरी प्रचारिणी सभा द्वारा साहित्य वाचस्पति पुरुष्कार दिया गया।
  • श्रीमती इंदिरा गांधी 1967-68 में फ्रांस की सबसे लोकप्रिय महिला का खिताब अपने नाम किया।
इंदिरा गांधी को मारने वाले सिखों का नाम क्या था ?

इंदिरा गांधी को मारने वाले बेअंत सिंह और सतवंत सिंह थे ज्यादा जानकारी के लिए पोस्ट में पढ़े।

इंदिरा गांधी के माता पिता का नाम क्या था?

श्रीमती इंदिरा गांधी के पिता का नाम जवाहर लाल नेहरू और माता का नाम कमला नेहरू था।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment