B.Ed Notes

प्रश्न रचना कौशल क्या है ? प्रश्न रचना में ध्यान देने योग्य बातें तथा इसके प्रकार एवं घटक बताइए।

प्रश्न रचना कौशल क्या है ? प्रश्न रचना में ध्यान देने योग्य बातें तथा इसके प्रकार एवं घटक बताइए।
प्रश्न रचना कौशल क्या है ? प्रश्न रचना में ध्यान देने योग्य बातें तथा इसके प्रकार एवं घटक बताइए।

प्रश्न रचना कौशल क्या है ? प्रश्न रचना में ध्यान देने योग्य बातें बताइए तथा इसके प्रकारों एवं घटकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न रचना कौशल (Skill of Structuring Question)

शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में प्रश्नों का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान है। कक्षा-कक्ष प्रक्रिया के दौरान शिक्षक एवं छात्र दोनों के लिए प्रश्न महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। कक्षा में प्रश्नों की रचना एवं भूमिका निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है-

  1. शिक्षक छात्र सम्बन्ध विकसित करने के लिए।
  2. शिक्षक द्वारा अपनी शिक्षण पद्धति की जाँच करने के लिए।
  3. छात्रों की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए।
  4. छात्रों के मानसिक स्तर की जाँच करने के लिए।
  5. पढ़ाया गया बिन्दु समझ में आया या नहीं इसकी जाँच के लिए।
  6. छात्रों की रुचि कक्षा-कक्ष कार्यों में बनाये रखने के लिए।
  7. छात्रों के पूर्वज्ञान का निर्धारण करने के लिए।
  8. कक्षा में अधिगम हेतु उचित वातावरण का निर्माण करने के लिए।

प्रश्न रचना में ध्यान देने योग्य बातें

प्रश्न रचना कौशल में ध्यान देने योग्य प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं-

  1. प्रश्न सीधे एवं स्पष्ट होने चाहिए।
  2. प्रश्न सरल एवं संक्षिप्त होने चाहिए।
  3. प्रतिध्वन्यात्मक (echo) प्रश्न नहीं पूछे जाने चाहिए।
  4. दो प्रश्न एक साथ नहीं पूछे जाने चाहिए।
  5. प्रश्न घुमावदार नहीं होने चाहिए।
  6. भ्रमात्मक शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए।
  7. शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
  8. प्रश्नों की भाषा सरल एवं स्पष्ट होनी चाहिए।
  9. प्रश्न रचना इस प्रकार से की जानी चाहिए कि उसका एक सटीक उत्तर निकले।
  10. छात्रों के मानसिक स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रश्नों की रचना की जानी चाहिए।

प्रश्नों के प्रकार

प्रश्नों के निम्नलिखित प्रकार होते हैं-

(1) प्रस्तावना प्रश्न- ये प्रश्न पाठ को शुरू करने के लिए जाते हैं। इन प्रश्नों की रचना छात्रों के पूर्वज्ञान से सम्बन्धित करके की जाती है। यह छात्रों को उत्सुकता बढ़ाते हुए विषय-वस्तु से उनको जोड़ते हैं।

(2) अनुशीलन प्रश्न- इन्हें खोजपूर्ण प्रश्न भी कहा जाता है। ये कई प्रकार के होते हैं।

  1. इन्हें विस्तृत जानकारी लेने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  2. विषय-वस्तु का केन्द्रीकरण करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।
  3. इन्हें छात्रों को सही उत्तर हेतु संकेत देने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
  4. इनका प्रयोग छात्रों में विचारों की क्रियाशीलता बढ़ाने के लिए जाता है।  दो तथ्यों में तुलना करके छात्र एक सही निर्णय पर पहुँच सकें।

इस प्रकार हम देखते हैं कि अनुशीलन प्रश्न पाठ के दौरान छात्रों की विभिन्न प्रकार से सहायता करते हैं-

प्रश्न रचना कौशल के घटक

प्रश्न रचना कौशल के निम्न घटक होते हैं ये घटक प्रश्न रचना कौशल में प्रमुख घटक का कार्य करते हैं-

  1. एक बार में एक ही प्रश्न पूछना।
  2. व्याकरण की दृष्टि से सही प्रश्न ।
  3. प्रश्नों का संक्षिप्त एवं उद्देश्यपूर्ण होना ।
  4. भ्रमात्मक शब्दों की अनुपस्थिति।
  5. प्रश्नों की भाषा सरल एवं स्पष्ट होना।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment