शिक्षाशास्त्र / Education

वैदिक शिक्षा की आधुनिक काल में उपयोगिता | Use of Vedic education in modern times in Hindi

वैदिक शिक्षा की आधुनिक काल में उपयोगिता

ईश्वर भक्ति तथा धार्मिकता की भावना मनुष्य को मानवीय होने के लिए प्रेरित करती है। तथा पशुत्व से बचाने का प्रयास करती है। अब धार्मिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया जाने लगा है। अब यह स्पष्ट हो गया है धार्मिकता जीवन की एक शैली है, जो जीवन को उच्च, कर्त्तव्य परायण तथा आदर्श बनाती है। चरित्र निर्माण का उद्देश्य शायद प्राचीन काल से भी आजकल अधिक आवश्यक है। आज तो जैसे देश पर चारित्रिक संकट पैदा हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति निजी तथा तुच्छ स्वार्थ के लिए चरित्र को नीलाम करने के लिए तैयार है, ऐसी स्थिति में प्राचीन उद्देश्य, चरित्र निर्माण अपनाना समय की मांग है। व्यक्तित्व का विकास आज की शिक्षा के उद्देश्यों में प्रमुखता से स्वीकार किया गया है पाठ्यक्रम की विविधता के माध्यम से बालक के व्यक्तित्व के विविध पक्षों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। अतः यह उद्देश्य तो वर्तमान के लिए उद्देश्यों में सम्मिलित होना उपयोगी है। इसी प्रकार नागरिक तथा सामाजिक कर्त्तव्यों का पालन, सामाजिक विवशता में वृद्धि व राष्ट्रीय संस्कृति का संरक्षण एवं प्रसार वर्तमान काल में उद्देश्य के रूप में स्वीकार किये जा सकते हैं। और भारतीय शिक्षा के वर्तमान उद्देश्यों में इन्हें स्थान दिया गया है। वास्तव में इन्हीं उद्देश्यों के द्वारा व्यक्तियों में नागरिकता का विकास, व्यावसायिक कुशलता तथा सांस्कृतिक विकास किया जा सकता है अतः व्यक्ति तथा देश की उन्नति की जा सकती है।

इस प्रकार गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था एक आदर्श शिक्षा व्यवस्था थी। डॉ. एस. एन. मुकर्जी ने ठीक ही लिखा है, “गुरुकुल शिक्षा प्रणाली व्यावहारिक प्रणाली में विश्वास करती थी न कि शिक्षा संस्थाओं में यांत्रिक विधियों द्वारा विशाल पैमाने पर छात्रों के उत्पादन में।” गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था इस प्रकार की थी कि जब ब्रह्मचर्य जीवन के पश्चात् गृहस्थ जीवन में बालक प्रवेश करता था तो वह स्वाध्याय में लगा रहता था और गृहस्थ जीवन में परिश्रम और सेवा के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपने कर्त्तव्यों का पालन करता था। गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था में जो आदर्श उसे प्राप्त होते थे उनके अनुसार ही वह अपने भावी जीवन को सुचारु रूप से व्यतीत करता था और एक आदर्श नागरिक बनता था।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment