B.Ed Notes

क्षेत्र पर्यटन के लाभ | Benefits of field tourism in Hindi

क्षेत्र पर्यटन के लाभ | Benefits of field tourism in Hindi
क्षेत्र पर्यटन के लाभ | Benefits of field tourism in Hindi

क्षेत्र पर्यटन से किन लाभों की प्राप्ति सम्भव है?

क्षेत्र पर्यटन के लाभ

क्षेत्र पर्यटन से निम्नांकित लाभों की प्राप्ति सम्भव है:-

1. क्षेत्र पर्यटन छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। क्षेत्र पर्यटनों के द्वारा छात्र समाज को उसके वास्तविक रूप में देखते हैं। वे बैंकों में विभिन्न व्यक्तियों को कार्य करते हुए देखते हैं, बैंक की कार्य प्रणाली का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करते हैं। इस प्रकार प्राप्त ज्ञान पुस्तकीय एवं सैद्धान्तिक ज्ञान से कहीं अधिक व्यावहारिक ज्ञान हैं।

2. क्षेत्र पर्यटन जीवन की अनेक वास्तविकताओं से अवगत कराते हैं। इस के साथ किस प्रकार का जीवन व्यतीत करना चाहिए, रेल यात्रा में क्या-क्या सुविधाँए होती हैं, अन्य व्यक्तियों से किस प्रकार सम्पर्क स्थापित करने चाहिए, आदि का वास्तविक ज्ञान छात्रों को पर्यटनों से प्राप्त होता है।

3. मानसिक स्वस्थता के दृष्टिकोण से भी पर्यटन बड़े लाभकारी हैं। छात्र लम्बे समय तक विद्यालय की चारदीवारी में बन्द रहता है। वह मन में घुटने का अनुभव करता है। फलतः वह बाहर जाना चाहता है। इससे स्वच्छन्दता का अनुभव होता है।

4. पर्यटन विभिन्न विषयों सम्बन्धी ज्ञान को समन्वित करते हैं। पर्यटन के समय हम विभिन्न वस्तुओं को देखते हैं। वे छात्रों के विभिन्न विषयों से सम्बन्धित होती हैं। अध्यापक उनका ज्ञान प्रदान कर विभिन्न विषयों को समन्वित करता है। रेल में यात्रा करते समय छात्रों को देश की रेल-व्यवस्था का ज्ञान दिया जा सकता है, रेल में से दिखने वाली फसलों का ज्ञान प्रदान किया जा सकता है, रास्तें में पड़ने वाले शहरों की विशेषताएँ बतलाती जा सकती हैं, विभिन्न उप-जातियों के सम्बन्ध में बतलाया जा सकता है। इस प्रकार विभिन्न विषयों के ज्ञान को समन्दित किया जा सकता है।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment