B.Ed Notes

राजनीति विज्ञान के शिक्षण हेतु एक पाठ योजना तैयार कीजिए। 

राजनीति विज्ञान के शिक्षण हेतु एक पाठ योजना तैयार कीजिए। 
राजनीति विज्ञान के शिक्षण हेतु एक पाठ योजना तैयार कीजिए। 
राजनीति विज्ञान के शिक्षण हेतु एक पाठ योजना तैयार कीजिए। 

पाठ योजना

कक्षा XI
विद्यार्थियों की आयु का मध्यमान 14 वर्ष
पाठ की अवधि 40 मिनट
विषय राजनीति विज्ञान
उपविषय उच्चतम न्यायालय
तिथि…………………….

सहायक सामग्री

  1. चार्ट जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के सदस्य दिखाए गए हों।
  2. राष्ट्रपति का चित्र ।
  3. कमरे की सामान्य सामग्री।

पाठ के उद्देश्य

1. सामान्य उद्देश्य
  1. बच्चों को नागरिक वातावरण का ज्ञान देना।
  2. बच्चों में मनन एवं चिन्तन शक्ति का विकास करना।
  3. उन्हें न्याय के महत्व के विषय में ज्ञान देना।
  4. तथा उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता से परिचित कराना।

प्रत्येक देश में शान्ति की स्थापना करने हेतु झगड़ों का निपटारा करने के लिए विभिन्न प्रकार के न्यायालय पाए जाते हैं। जैसे स्थानीय स्तर पर पंचायत और नगरपालिका यह कार्य करती है। प्रान्तीय स्तर पर हाईकोर्ट और केन्द्रीय स्तर पर उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई है।

रचना – उच्चतम न्यायालय में एक न्यायाधीश और 13 अन्य न्यायाधीश होते हैं। संविधान में संसद को उच्चतम न्यायालय के सदस्यों में कमी या वृद्धि करने का अधिकार दिया गया है। राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति करते समय उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय के उन न्यायाधीशों से परामर्श करता है जिन्हें वह आवश्यक समझता है।

उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के समय राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधिपति से सलाह लेता है।

2. व्यवहारगत उद्देश्य :-

बच्चों को उच्चतम न्यायालय के संगठन, अधिकार और कर्तव्यों के विषय में विस्तृत ज्ञान प्राप्त हो जाएगा।

पूर्वज्ञान :- बच्चे स्थानीय न्याय व्यवस्था अच्छी तरह परिचित हैं। वे पिछली कक्षाओं मे उच्चतम न्यायालय और हाईकोर्ट आदि से अच्छी तरह परिचित हैं। इस प्रकार उनके पूर्वज्ञान के आधार पर उनको उच्चतम न्यायालय का ज्ञान दिया जाएगा।

प्रस्तावना प्रश्न

पूर्वज्ञान परीक्षण हेतु बच्चों से निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाएंगे :-

  1. भारत कब स्वतन्त्र हुआ?
  2. देश का संविधान कब लागू हुआ?
  3. संविधान की रक्षा कौन करता है?
उद्देश्य कथन

अच्छा बच्चो! आज हम संविधान के रक्षक उच्चतम न्यायालय के विषय में अध्ययन करेंगे। यह कहकर उपविषय श्यामपट्ट पर लिख दिया जाएगा।

प्रस्तुतीकरण

  1. पाठ को कई भागों में बांट कर पढ़ाया जाएगा।
  2. पाठ्य विषय को स्पष्ट करने के लिए चित्रों का प्रयोग किया जाएगा।
  3. बच्चों से पुनरावृत्ति के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. श्यामपट्ट कार्य बच्चों की सहायता से किया जाएगा।
पाठ्य वस्तु पाठ्य विधि
विकासात्मक प्रश्न
  1. उच्चतम न्यायालय की स्थापना क्यों की गई है?
  2. उच्चतम न्यायालय का संगठन किस प्रकार होता है?
  3. उच्चतम न्यायालय में कितने न्यायाधीश होते हैं?
  4. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की क्या योग्यताएं होनी चाहिए?
अध्यापक कथन

न्यायाधीशों की योग्यताएं

  1. वह भारत का नागरिक हो ।
  2. वह किसी उच्च न्यायालय या दो अथवा अधिक उच्च न्यायालयों का कुल पांच वर्ष तक न्यायधीश रह चुका हो ।
  3. वह किसी उच्च न्यायालय में अथवा दो या अधिक में कुल 10 वर्ष तक एडवोकेट रह चुका हो।
  4. वह कानून का प्रसिद्ध ज्ञाता हो ।

विकासात्मक प्रश्न

  1. न्यायाधीशों को वेतन और भत्ते कितने मिलते हैं?
  2. न्यायाधीश किस अवधि तक अपने पद पर रह सकते हैं?
  3. उच्चतम न्यायालय का कार्य स्थान कहां पर है?
  4. उच्चतम न्यायालय मौलिक अधिकारों की रक्षा किस प्रकार करता है?
अध्यापक कथन

वेतन तथा भत्ते :- उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को 50,000रू. मासिक और अन्य न्यायाधीशों को 40,000 रू. मासिक वेतन मिलता है। इनको अन्य भत्ते तथा रहने के लिए भवन मिलता है। इनके कार्यकाल में इनके वेतन भत्ते कम नहीं किए जाएंगे। ताकि वे निष्पक्ष होकर न्याय देते रहें। जब राष्ट्रपति वित्तीय संकट की घोषणा कर देता है तो उस समय कुछ समय के लिए इनके वेतनों में कमी की जा सकती है।

अवधि :- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक अपने पद पर रह सकते हैं।

स्थान :- उच्चतम न्यायालय का स्थान दिल्ली में है। परन्तु आवश्यकता पड़ने पर मुख्य न्यायाधिपति राष्ट्रपति के परामर्श से अन्य स्थानों पर भी इसकी बैठक करा सकता है।

 अधिकार और शक्तियाँ

(क) प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार 
  1. कोई झगड़ा केन्द्रीय सरकार और एक या अधिक राज्यों मे हो।
  2. दो या अधिक राज्यों में हो।
(ख) मौलिक अधिकारों का संरक्षक

1. उच्चतम न्यायालय लोगों के मौलिक अधिकारों और संविधान का सरंक्षक माना जाता है। इसको संविधान की व्याख्या करने का अधिकार हे। यदि कोई व्यक्ति या सरकार दूसरों के अधिकारों को कुचलती है तो वह व्यक्ति उच्चतम न्यायालय की शरण ले सकता है। उच्चतम न्यायालय इस हेतु आदेश जारी कर सकता है।

2. यदि सरकार अथवा संसद कोई ऐसा कानून बना दे जो संविधान का विरोधी हो तो उच्चतम न्यायालय उसे गैर कानूनी घोषित कर सकता है। उच्चतम न्यायालय को पुनः निरीक्षण का अधिकार है।

(ग) अपीलीय क्षेत्राधिकार

उच्चतम न्यायालय को हाईकोर्ट या उच्चतम न्यायालयों के फ़ैसलों के विरूद्ध निम्न प्रकार के मुकद्दमों में अपील सुनने का अधिकार है।

  1. वैधानिक
  2. फौजदारी
  3. दीवानी

उच्चतम न्यायालय में तब भी अपील की जा सकती है जबकि कोई कानूनी प्रश्न किसी मुकद्दमें में उत्पन्न हो। इस हेतु उच्च न्यायालय से एक प्रमाण पत्र भी लेना पड़ता है।

(घ) परामर्श सम्बन्धी

उच्चतम न्यायालय से राष्ट्रपति कई कार्यों में परामर्श को मानने के लिए विवश नहीं है।

फुटकर अधिकार – उच्चतम न्यायालय अभिलेख न्यायालय (Court of Record) के रूप में भी कार्य करता है। इसका अर्थ है कि इसके सारे न्याय सम्बन्धी निर्णय प्रकाशित किये जाते है। न्याय संगठन को स्वतन्त्र बनाने के लिए संविधान में इसको बहुत अधिकार दिये गये है।

पुनरावृत्ति प्रश्न –

  1. उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था क्यों की गई है?
  2. उच्चतम न्यायालय का संगठन किस प्रकार होता है।
  3. न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
  4. उच्चतम न्यायालय के अधिकारों के बारे में आप क्या जानते हैं?
  5. उच्चतम न्यायालय का कार्य स्थान कहाँ पर है।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment