B.Ed Notes

क्षेत्र पर्यटन से आप क्या समझतें है?

क्षेत्र पर्यटन से आप क्या समझतें है?
क्षेत्र पर्यटन से आप क्या समझतें है?

क्षेत्र पर्यटन से आप क्या समझतें है? इसके प्रकार लिखिए।

क्षेत्र पर्यटन – सामुदायिक साधनों द्वारा सामाजिक अध्ययन विषय का शिक्षण प्रदान करने हेतु प्रयोग किया जाता है। इन सभी साधनों में क्षेत्र पर्यटन अत्यधिक लाभप्रद एवं महत्वपूर्ण है। क्षेत्र पर्यटन कक्षा-कक्ष से बाहर भ्रमण करने का वह व्यवस्थित रूप है जिसका संचालन विद्यालय द्वारा शिक्षाकार्या का एक आवश्यकीय अंग मान कर किया जाता है। इसके अन्तर्गत हम छोटी-बड़ी अनेकों प्रकार की कियाएँ सम्मिलित कर सकते है। विद्यालय की चाहरदीवारी का भ्रमण, पास में बहने वाली नदी का अवलोकन या देश की राजधानी या चार सौ किलोमीटर दूर अवस्थित किसी ऐतिहासिक भवन या आधुनिक उद्योग का अवलोकन, आदि सभी क्षेत्र पर्यटन के अन्तर्गत आते है।

क्षेत्र पर्यटन के प्रकार

1. दीर्घ क्षेत्र पर्यटन- इस प्रकार के पर्यटनों का क्षेत्र अत्यन्त व्यापक होता है। इस प्रकार के पर्यटनों के लिये कई दिनों की व्यवस्था करनी पड़ती है एवं इसमें उच्च कक्षाओं के छात्र ही सामान्यतया भाग लेते है। किसी उद्योग का अवलोकन, दूरस्थ किसी ऐतिहासिक भवन का अवलोकन, देश की राजधानी का भ्रमण आदि इस प्रकार के पर्यटनों के अन्तर्गत सम्मिलित किए जाते है।

2. सामान्य क्षेत्र पर्यटन- सामान्य क्षेत्र पर्यटन कुछ क्षेत्र पर्यटनों की तुलना में समय तथा क्षेत्र दोनों ही दृष्टिकोणों से कुछ व्यापक होते हैं तथा कुछ ऊँची कक्षाओं सामान्यतया माध्यमिक कक्षओं के लिये आयोजित किये जाते है। इस प्रकार के पर्यटनों में समय भी अपेक्षाकृत अधिक लगता है तथा पर्यटन-स्थान भी विद्यालय प्रांगण से तुलनात्मक रूप में कुछ दूर ही होता है। कुछ दूरी पर बहने वाली नदी स्थानीय फसलें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का संचालन (जैसे पंचायत की कार्य प्रणाली), पड़ोस के प्रमुख भवन इत्यादि का पर्यटन इस प्रकार के पर्यटनों की विषय- सामग्री का निर्माण करते है।

3. लघु क्षेत्र पर्यटन- लघु पर्यटन समय तथा क्षेत्र के दृष्टिकोण से अत्यन्त ही सीमित होते है। सामान्यतय इस प्रकार के पर्यटन विद्यालय के किसी एक कालांश में ही सम्पादित कर लिय जाते हैं तथा इनका क्षेत्र भी सीमित रहता है। इनके क्षेत्र में विद्यालय त्राटिका का भ्रमण, विद्यालय कृषि फार्म का भ्रमण, विद्यालय भवन, संग्रहालय, ही स्थित अस्पताल का भ्रमण, पुस्तकालय आदि का भ्रमण करना आदि आते है। इस पास में प्रकार के क्षेत्र पर्यटन छोटी कक्षाओं के लिए उपयुक्त रहते हैं।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment