शिक्षाशास्त्र / Education

ग्रेडिंग सिस्टम क्या है? ग्रेडिंग सिस्टम से क्या लाभ है तथा ग्रेड मानकों की क्या सीमायें हैं?

मापन और मूल्यांकन में नयी प्रवृत्ति के रूप में ग्रेडिंग सिस्टम को वर्णन कीजिये । अथवा ग्रेडिंग सिस्टम क्या है? ग्रेडिंग सिस्टम से क्या लाभ है तथा ग्रेड मानकों की क्या सीमायें हैं? 

ग्रेडिंग व्यवस्था प्रणाली- ग्रेड मानक विशेष ग्रेड अथवा वर्ग में औसत के रूप में परिभाषित किये जाते हैं। जिस परीक्षण के मानक (norm) तैयार किये जाते हैं वह प्रत्येक ग्रेड अथवा वर्ग के प्रतिनिधि साम्पल को दिया जाता है। इसके बाद परीक्षण पर प्रत्येक ग्रेड की औसत क्रियाशीलता नोट की जाती है। ग्रेड मानक (Grade Norm) उस ग्रेड स्तर को दिखलाते हैं जिस पर प्रतिनिधि समूह का कार्य औसत रूप में होता है। ग्रेड मानक को शैक्षिक आयु (Educational Age of EA) भी कहते हैं जैसे मानसिक आयु (Mental Age of MA) होती हैं। सम्प्राप्ति लब्धि (Achievement Quotient or AQ) प्रमाणीकृत सम्पल की औसत सम्प्राप्ति पर आधारित है। AQ निकालने का सूत्र निम्नलिखित है

AQ = E.A./ M.A. X100

परन्तु शैक्षिक मापन में इसका उपयोग अब बहुत कम है।

संयुक्त राष्ट्र अमेरीका के विद्यालयों में ग्रेड मानक का तत्व कहीं प्रयोग किया जाता है। शैक्षिक विषयों के पाठ्यक्रम को ग्रेडों में विभाजित कर दिया जाता है। प्रत्येक विषय में प्रत्येक ग्रेड के लिये मानक सम्प्राप्ति परीक्षण बना लिये गए हैं। शिक्षा की व्यवस्था खुली है। जब कोई विद्यार्थी यह अनुभव करता है कि उसने किसी विशेष विषय में योग्यता दिखलाने की तैयारी कर ली है तो वह उस ग्रेड के लिये विकसित परीक्षा में बैठ सकता है। यदि वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है तो उसे अगला ग्रेड दे दिया जाता है। विभन्न विषयों में योग्यता दर्शाने के लिये ग्रेड दिये जाते हैं। कोई विद्यार्थी एक ही साथ भिन्न-भिन्न विषयों में भिन्न-भिन्न ग्रेडों पर अध्ययन कर सकता है। उदाहरण के लिये वह एक ही समय अंग्रेजी में नवें ग्रेड और गणित में चौथे ग्रेड पर हो सकता है।

ग्रेड मानकों का विकास- ग्रेड मानकों का विकास आयु मानकों के अनुरूप किया जाता है। किसी भी विद्यार्थी की शैक्षिक आयु उसके निष्पादन (Performance) पर आधारित होती है । यदि किसी विद्यार्थी की आयु आठ वर्ष है और वह दसवी ग्रेड की योग्यता दिखलाता है तो उसकी शैक्षिक लब्धि (EQ) निम्नलिखित प्रकार से निकाली जायेगी-

EQ = Educational Age (EA)/Chronological Age (CA) x 100 

EQ = 10/8 x 100 = 25 

स्पष्ट है कि विद्यार्थी का निष्पादन स्तर औसत से ऊंचा है।

ग्रेड मानकों के लाभ

1- इनका प्रयोग शैक्षिक संस्थाओं में व्यापक रूप में किया जाता है।

2- इसको समझना और विश्लेषण करना आसान है।

3- वास्तविक आयु (CA) बढ़ने के साथ-साथ शैक्षिक योग्यताओं का भी विकास होता है।

4- अतः शैक्षिक योग्यता की माप के लिये ग्रेड मानक महत्वपूर्ण है।

5- ग्रेड मानकों से उन्मुक्त शैक्षिक व्यवस्था संभव हो पाई है।

ग्रेड मानकों की सीमायें

1- इसको शिक्षा के निम्न स्तर पर ही लागू किया जा सकता है उच्च स्तर पर नहीं।

2- विभिन्न विषयों में एक ही विद्यार्थी के ग्रेड मानक तुलनीय नहीं होते हैं।

3- ग्रेड मानकों में यह मान लिया जाता है कि किसी कक्षा के ग्रेड के विद्यार्थियों को समान शैक्षिक अनुभव होते हैं। यह मान्यता निम्न स्तर पर सही हो सकती है परन्तु उच्च स्तर पर नहीं।

4- जिन विषयों में प्रारम्भिक कक्षाओ में प्रगति तेजी से होती है और ऊंची कक्षाओं में वह कमशः मन्द होती जाती है उनमें ग्रेड मानकों का प्रयोग उपयुक्त नहीं होता।

5- ग्रेड मानकों का विश्लेषण स्पष्ट नहीं होता क्योंकि यह किसी विषय में विद्यार्थी की स्थिति दिखलाता है, उसका शैक्षिक स्तर नहीं दिखलाता।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment