हिंदी व्याकरण

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | वाक्यांश के लिए एक शब्द | Anek Shabdon Ke Ek Shabd

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

हिंदी भाषा में अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहां पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है-

  1. जो ईश्वर में विश्वास करता है-आस्तिक
  2. जिसे काटा न जा सके- अकाट्य
  3. जो पढ़ना-लिखना जानता हो- साक्षर
  4. नारी जिसका पति न हो- विधवा
  5. पिता की हत्या करने वाला- पितृहन्ता
  6. जो शिक्षा देता है- शिक्षक
  7. जिसे कहा न जा सके- अकथनीय
  8. सौ वर्ष की आयु पूरी करने वाला- शतायु
  9. जिसकी गणना न की जा सके- अगणित
  10. सत्य आचरण करने वाला- सदाचारी
  11. जो कभी जन्म नहीं लेता- अजन्मा
  12. किये गये उपकार को न मानने वाला- कृतघ्न
  13. जिसको ईश्वर में विश्वास न हो- नास्तिक
  14. जानने की इच्छा रखने वाला- जिज्ञासु
  15. सौ वर्ष का समय- शताब्दी
  16. दोपहर के बाद का समय- अपराह्न
  17. वह पुरुष जिसकी पत्नी मर गयी हो- विधुर
  18. जिसका कोई स्वामी या रक्षक न हो- अनाथ
  19. जिसकी उपमा के योग्य कोई न हो- निरुपम
  20. जो सब कुछ जानता हो- सर्वज्ञ
  21. प्रतिदिन प्रकाशित होने वाला समाचार-पत्र- दैनिक
  22. जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो- अक्षम
  23. जो एक ही माता के उदर से उत्पन्न हुए हो- सहोदर
  24. अभी-अभी स्नान किया हुआ- सद्यस्नात
  25. जो कीचड़ से उत्पन्न होता है- पंकज
  26. जिसकी आँखें हिरण की आँखों के समान हैं- मृगनयनी 
  27. जो भूखा हो- बुभुक्षित
  28. जंगल की अग्नि- दावाग्नि
  29. जो वन्दना करने योग्य हो- वन्दनीय
  30. जिसके आने की कोई तिथि न हो- अतिथि
  31. जो स्त्री कविता लिखती हो- कवयित्री
  32. जो कभी न मरता हो- अमर
  33. जिसे क्षमा किया जा सके- क्षम्य
  34. स्वयं उत्पन्न होने वाला- स्वयंभू
  35. जो पहले कभी न हुआ हो- अभूतपूर्व
  36. जीने की उत्कट इच्छा- जिजीविषा
  37. सदा सत्य बोलने वाला- सत्यवादी
  38. जिससे किसी की तुलना न की जा सके- अतुलनीय
  39. जिसका कोई शत्रु पैदा ही न हो- अजातशत्रु
  40. जो जीता न जा सके- अजेय
  41. हृदय की बात जानने वाला- अन्तर्यामी
  42. जो विधान या नियम के प्रतिकूल हो- अवैधानिक
  43. पन्द्रहवें दिन वाला- पाक्षिक
  44. जो आँखों के सामने हो- प्रत्यक्ष
  45. संयम से और कम खर्च करने वाला- मितव्ययी
  46. संयम से और कम बोलना अथवा जो कम बातें करता हो- मितभाषी
  47. जो दूसरों का उपकार करता हो- परोपकारी
  48. जो पांचाल देश की राजकुमारी हो- पांचाली
  49. नरक में रहने वाला- नारकीय
  50. शक्ति की उपासना करने वाला- शाक्त
  51. तत्काल कविता करने वाला- आशुकवि
  52. जिसके हृदय में ममता न हो- निर्मम
  53. जिसके हृदय में दया न हो- निर्दयी
  54. जिसने अपनी इन्द्रियों को जीत लिया हो- जितेन्द्रिय
  55. जिसके आने की कोई तिथि निश्चित न हो- अतिथि
  56. जिसकी बहुत अधिक चर्चा की गयी हो- बहुचर्चित
  57. विश्वास न करने योग्य- अविश्वस्त
  58. जिसका पति मर गया हो- विधवा
  59. ईश्वर को साकार मानने वाला भक्त- सगुणोपासक
  60. प्रारम्भ से अंत तक- आद्योपान्त
  61. जिसे मारना उचित न हो- अबध्य
  62. जिस महिला की कोई संतान न हो- बंध्या
  63. जो सदा से चला आ रहा हो- शाश्वत
  64. जिसकी आशा न की गयी हो- अप्रत्याशित
  65. जिसे कर्त्तव्य का बोध न हो- किंकर्त्तव्यविमूढ़
  66. जो छिपाने योग्य हो- गोपनीय
  67. जो तुरन्त कविता बना सके- आशुकवि
  68. श्रद्धा करने योग्य- श्रद्धेय
  69. निन्दा करने योग्य- निन्दनीय
  70. जिसकी उपमा न दी जा सके- अनुपम
  71. जिसे सहन न किया जा सके- असहनीय
  72. पूर्णिमा की रात्रि- पूर्णमासी
  73. जो बायें हाथ से काम करता हो- बामहस्ती
  74. जिसका कोई अंग बेकार हो- विकलांग
  75. जो व्यक्ति अधिक बोलता हो- वाचाल
  76. जो लोगों में प्रिय हो- लोकप्रिय
  77. थोड़ा ज्ञान रखने वाला- अल्पज्ञ
  78. जो मोहित हो गया हो- सम्मोहित
  79. जो कभी क्षरित न हो- अक्षर
  80. जो शोच करने योग्य न हो- अशोचनीय
  81. जो कहा न जा सके- अकथनीय
  82. पैर से लेकर सिर तक- अपांग
  83. जिसे बुलाया न गया हो- अनाहूत
  84. अतिथि की सेवा करने वाला- अतिथिसेवक
  85. जिसे लज्जा न हो-  निर्लज्ज
  86. परीक्षा लेने वाला- परीक्षक
  87. जिसकी कोई सीमा न हो- असीमित
  88. किये गये उपकार को मानने वाला- कृतज्ञ
  89. जो किसी के द्वारा पराजित न हो सके- अपराजेय
  90. अवसर के अनुकूल बात करने वाला- वाक्पटु
  91. जिसका विवाह न हुआ हो- अविवाहित
  92. जिसे देखा न जा सके- अदृश्य
  93. जहाँ जाया न जा सके- अगम्य
  94. जिसकी कल्पना न की जा सके- अकल्पनीय
  95. जिस पर अभियोग लगाया गया हो- अभियुक्त
  96. कम खाने वाला- अल्पाहारी
  97. जिसका शोषण किया गया हो- शोषित
  98. जिसका निवारण करना कठिन हो- अपरिहार्य
  99. जिसने कोई अपराध न किया हो- निरपराध
  100. जहाँ कोई मनुष्य न रहता हो- निर्जन
  101. दूसरों पर आश्रित रहने वाला- पराश्रित
  102. जिसके समान कोई दूसरा न हो- अद्वितीय
  103. धरती और आकाश के बीच का स्थान- अन्तरिक्ष
  104. जो युद्ध में स्थिर हो- अडिग
  105. जो केवल फल खाकर रहता हो- फलाहारी
  106. मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला- मुमुक्षु
  107. जिसका दमन करना कठिन हो- अदम्य
  108. जिसमें सबकी सम्मति हो- सर्वसम्मति
  109. जो मापा न जा सके- अमाप्य
  110. किये गये उपकार को मानने वाला- कृतज्ञ
  111. पीने की इच्छा रखने वाला- पिपासु
  112. जिसे कठिनता से जाना जा सके- दुर्बोध
  113. वह स्थान जहाँ पृथ्वी और आकाश मिलते से दिखाई देते हैं- क्षितिज
  114. पानी पीने का इच्छुक- जलपिपासु
  115. ईश्वर में विश्वास रखने वाला- आस्तिक
  116. जो कठिनता से समझ में आये- दुर्जेय
  117. पीछे चलने वाला- अनुगामी
  118. जो शरण में आया हो- शरणार्थी
  119. जिसे भुलाया न जा सके- अविस्मरणीय
  120. जिसमें सहने की शक्ति हो- सहनशील
  121. जो नष्ट होनेवाला हो- नाशवान, नश्वर
  122. जल स्थल दोनों जगह रहनेवाला प्राणी- उभयजीवी
  123. अनुचित बात के लिए आग्रह अथवा गलत कार्य के लिए हठ करने वाला।- दुराग्रह
  124. अपने आप को धोखा देने वाला- आत्मवंचक
  125. वह व्यक्ति जो अपने ऋणों को चुकता करने में असमर्थ हो गया हो- दिवालिया
  126. पृथ्वी से सम्बन्धित- पार्थिव 
  127. जो कल्पना से परे हो- अकल्पित
  128. जो बात इन्द्रिय द्वारा न जानी जा सके- अतीन्द्रिय
  129. प्रारम्भ से अन्त तक- आद्योपरान्त
  130. जिस पर आक्रमण न हो सके- अनाक्रमण्य
  131. जो मृत्यु के समीप हो- मरणासन्न
  132. जिसका उच्चारण न किया जा सके- अनुच्चरित
  133. गोद लिया हुआ पुत्र- दत्तक
  134. जिस पर चिह्न लगाया गया हो- चिह्नित
  135. आशा से अधिक- आशातीत
  136. जो परिणय सूत्र में न बँधा हो- अविवाहित (अपरिणीत) 
  137. जिसका अन्त सुखमय हो- सुखान्त
  138. जिसे शास्त्रों की अच्छी जानकारी हो- शास्त्री / शास्त्रज्ञ
  139. सेना के ठहरने का स्थान- बैरक / छावनी
  140. काँटों से भरा हुआ- कंटकाकीर्ण
  141. दूसरो पर आश्रित रहने वाला- पराश्रित
  142. जो महिला अभिनय करने वाली है- अभिनेत्री
  143. फेंककर चलाया जानेवाला हथियार- प्रक्षेपास्त्र
  144. पैरों से जल पीने वाला- पादप 
  145. जो काटा न जा सके- अविभाज्य
  146. बिना पलक गिराये- अपलक
  147. जो ममत्व से रहित हो- निर्मम
  148. न करने योग्य- निषिद्ध
  149. जिसके पास कुछ न हो- अकिंचन
  150. जो नष्ट होने वाला हो- नश्वर
  151. किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला- मर्मज्ञ
  152. जहाँ पहुँचना कठिन हो- दुर्गम
  153. किसी बात पर बार-बार जोर देना- पिष्टपेषण
  154. सर्वसाधारण में गाया जाने वाला गीत- लोकगीत
  155. करुण स्वर में चिल्लाने की ध्वनि- चीत्कार
  156. जिसके भीतर की हवा का तापमान समस्थिति में रखा गया हो- वातानुकूलित
  157. घुटनों तक जिसकी बाहें हों- अजानुबाह
  158. गद्य-पद्य मय साहित्य रचना- चम्पू काव्य
  159. छोटे से छोटे दोष को खोजने वाला- छिद्रान्वेषी
  160. जो जाना न जा सके- अज्ञेय
  161. जिसकी सीमा न हो- असीमित
  162. जो क्षमा करने योग्य हो- क्षम्य
  163. रात्रि में विचरण करने वाला- निशाचर
  164. आवश्यकता से अधिक वर्षा- अतिवृष्टि
  165. जिसका वचन या वाणी द्वारा वर्णन न किया जा सके- अवर्णनीय
  166. जिसका वर्णन न किया जा सके- अवर्णनीय
  167. जो स्त्री कविता लिखती है- कवयित्री
  168. राज्य के प्रधान शासक द्वारा दिया या निकाला गया आदेश- शासनादेश
  169. प्रातः वर्षा ऋतु में आकाश में दिखाई देनेवाली सात रंगों वाले धनुष- इन्द्रधनुष
  170. जिसका मन किसी दूसरी ओर लगा हो- अन्यमनस्क
  171. सारे शरीर की हड्डियों का ढांचा- कंकाल
  172. जिसके चार पैर होते हैं- चतुष्पद
  173. कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य करने-कराने का समझौता- शर्तनामा
  174. अधिक समय तक जीवित रहने का इच्छुक- दीर्घ जिजीविषा
  175. किसी पक्ष का समर्थन न करने वाला- तटस्थ
  176. किसी काम को चित्त लगाकर करने वाला- दत्तचित्त
  177. अलग-अलग अवयवों को एक में जोड़ना- संयोजन
  178. सर्वसाधारण से सम्बन्धित- सार्वजनिक
  179. धरती और आकाश के बीच का स्थान- अन्तरिक्ष
  180. जिसका दमन न किया जा सके- अदम्य
  181. थोड़ा ज्ञान रखने वाला- अल्पज्ञ
  182. रास्ता दिखानेवाला- पथप्रदर्शक
  183. जिसको क्षमा न किया जा सके- अक्षम्य
  184. जिससे किसी की तुलना न की जा सके- अतुलनीय
  185. जिसकी इच्छाएँ बहुत ऊँची हों- महत्त्वाकांक्षी
  186. विदेश में रहनेवाला- परदेशी
  187. क्षण भर में नष्ट हो जाने वाला- क्षणभंगुर
  188. जिसे कठिनता से जाना जा सके- दुर्बोध
  189. जो कठिनाई से समझ में आए – दुर्जेय
  190. जिसका कोई आधार न हो- निराधार
  191. जिसका करना इच्छा पर निर्भर हो- ऐच्छिक
  192. जहाँ कोई दूसरा न हो- अनन्य
  193. इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला तथ्य- ऐतिहासिक
  194. जो कल्पना से परे हो- कल्पनातीत
  195. जिसका कोई अन्त न हो- अनन्त
  196. जिसके आर-पार देखा जा सके- पारदर्शी
  197. नीति को जानने वाला- नीतिज्ञ
  198. जो अपने प्रति की गई भलाई को न माने- कृतघ्न
  199. जो विधान द्वारा मान्य हो- वैधानिक
  200. जो संगीत का ज्ञाता हो- संगीतज्ञ
  201. जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो- अपवाद
  202. बिना वेतन लिये काम करने वाला- अवैतनिक
  203. सामान्य रूप से आगे बढ़ने की चेष्टा- प्रतिस्पर्द्धा
  204. अनुकरण करने योग्य- अनुकरणीय
  205. जो जीता न जा सके- अजेय
  206. सत्य में जिसका दृढ़ विश्वास हो- सत्यनिष्ठ

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment