शिक्षाशास्त्र / Education

आधुनिक शिक्षा में बौद्ध शिक्षा प्रणाली के योगदान | Contribution of Buddhist education system in modern education in Hindi

आधुनिक शिक्षा में बौद्ध शिक्षा प्रणाली के योगदानों की विवेचना कीजिए ।

यदि हम भारत की बात करें तो बौद्ध शिक्षा का लोप यहाँ पर हो गया है परन्तु इसके प्रमुख तत्वों का संकलन भारतीय शिक्षा हेतु अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, जो निम्नलिखित हैं-

आधुनिक शिक्षा में योगदान

1. छात्रों का अधिकार- जब बौद्ध मठ में एक बालक प्रवेश करता था तब उसे स्वतन्त्र रूप से सभी अधिकारों का अधिभार प्रदान कर दिया जाता था। आधुनिक भारतीय शैक्षिक पद्धति में इस बिन्दु का महत्त्वपूर्ण स्थान है। छात्रों को अपने शिक्षा सम्बन्धी सभी कार्यों में भाग लेने की स्वतन्त्रता एवं अधिकार होना चाहिए। आधुनिक शिक्षा के इस तत्व को समाविष्ट करके अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

2. छात्रों का जीवन – प्रमुख आदर्शों में बौद्ध काल के छात्रों में दो प्रकार के आदर्श थे। प्रथम सादगी व द्वितीय श्रेष्ठ विचार। इन आदर्शों के बावजूद उनके लिए तपस्यापूर्वक जीवन के बजाय सुख-सुविधा के जीवन को अच्छा माना जाता था। इसी हेतु उनको भोजन, वस्त्र, निवास, चिकित्सा आदि सुविधाओं को दिया गया। आधुनिक भारत में उस मध्यमार्ग का अनुसरण सर्वथा उचित प्रतीत होता है। छात्रों को आधुनिक आविष्कारों से प्राप्त होने वाली, सुख-सुविधाओं से वंचित न करके सादगी व श्रेष्ठ विचारों के आदर्शों को प्राप्त करने हेतु अनुप्राणित किया जा सकता है।

3. भारतीय संस्थाओं का जनतन्त्रीय संगठन- बाह्य नियन्त्रण से बौद्ध काल में शिक्षण संस्थाएँ भिन्न थीं और उनको जनतंत्रीय आधार पर संगठित किया गया था। आधुनिक युग में भारत में अनेक ऐसी शिक्षण संस्थाएँ हैं, जो बाह्य नियन्त्रण से मुक्त हैं और उनका संगठन भी जनतंत्रीय है। इन संस्थाओं को बौद्ध संस्थाओं के अनुसार ढालना अति आवश्यक होता है।

4. अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा का केन्द्र- भारत बौद्ध काल में अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा का केन्द्र था। दूर देशों से विभिन्न धर्मों को मानने वाले छात्र यहाँ आते थे। चीनी यात्री फाह्यान भी भारत के नालंदा विश्वविद्यालय में 16 वर्षों तक रहा। हमारे देश को आज भी प्रेम, अहिंसा आदि का उपासक माना जाता है। अत: भारत को फिर एक बार अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा का केन्द्र बनाकर इन सिद्धान्तों का विश्व में प्रचार किया जा सकता है।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment