B.Ed Notes

कम्प्यूटर पर टिप्पणी लिखियें।

कम्प्यूटर पर टिप्पणी लिखियें।
कम्प्यूटर पर टिप्पणी लिखियें।

कम्प्यूटर पर टिप्पणी लिखियें।

कम्प्यूटर का परिचय :- कम्प्यूटर शब्द का उदभव कम्प्यूटर शब्द से हुआ है। कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रिानिक उपकरण है। जिसमें प्रत्यक्ष: हाथों से काम लिये बिना जटिल से जटिल सूचनाओं को संसोधित करके पलक झपकते ही हल सहित निकाल लेने की क्षमता होती है। यह एक अदभुत मशीन है जिसके द्वारा न केवल हमें विश्व भर की जानकारियां प्राप्त होती है अपितु इसमें चलने वाली असंख्य एप्लीकेशंस विभिन्न प्रकार से लाभदायक सिद्ध होती है।

कम्प्यूटर की बढ़ती लोकप्रियता से शिक्षा जगत ने काफी लाभ उठाया है। आज शैक्षिक जगत में कम्प्यूटर एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आजकल लगभग प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में छात्रों को कम्प्यूटर विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है। कई नियमित पाठयक्रमों में तो कम्प्यूटर को अनिवार्य विषय बना दिया गया है। छात्रों के लिये कम्प्यूटर अत्यधिक उपयोगी सिद्ध हुए है। वे अपने पी.सी. का उपयोग नोटस प्रोजेक्टस आदि तैयार करने या इंटरनेट से जानकारी एवं ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने तथा परीक्षा देने के लिये भी कर सकते है।

उबाऊ और फीके विषय को रूचिकर तथा सरल बनाने के लिये ग्राफिक्स एवं एनीमेशन का किया जा सकता है। अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त कम्प्यूटर में उपलब्ध असंख्य सुविधाओं का प्रयोग करके वे अपनी सृजनशीलता और प्रतिभा के विकास के लिये कम्प्यूटर का प्रयोग आसानी से कर सकते है।

कम्प्यूटर कई क्षेत्रों जैसे- पत्र लेखन, लेटरहेड और चार्ट बनाने, अपनी चेकबुक का हिसाब रखने, चित्र बनाने स्टॉक मूल्यों का पता लगाने, खेलने, शिक्षण सामग्री तैयार करने में विभिन्न शैक्षिक एवं वित्तीय तालिकाएं बनाने, खेलने, होमवर्क आदि में सहायता करता है। इस पर संगीत सुन सकते है और फिल्म भी देख सकते है।

परिभाषा :- “कम्प्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक एवं यांत्रिक भागों से मिलकर बनी मशीन अथवा युक्ति है, जो प्रयोगकर्ता से डाटा ग्रहण करके प्रयोगकर्ता की इच्छानुसार उस पर विभिन्न क्रियाएं करती है एवं इससे प्राप्त परिणाम को व्यवस्थित रूप में प्रयोगकर्त को देती है।”

भाग :- कम्प्यूटर में निम्नलिखित भाग होते है:-

  1. हार्डवेयर
  2. सॉफ्टवेयर

1. हार्डवेयर:- कम्प्यूटर के वे भाग जिन्हें हम छू सकते है और महसूस कर सकते है हार्डवेयर कहलाते है। जैसे- की-बोर्ड, माऊस, सिस्टम यूनिट, मॉनीटर, मॉडम, प्रिंटर, स्केनर

I. की-बोर्ड:- यह एक टाइप राइटर के निचले आधे भाग जैसा उपकरण है। इसमें कम्प्यूटर में टाइप करने के लिये कीज बनी रहती है, जिसमें सभी अक्षर, अंक तथा संकेत लिखे रहते है। आमतौर पर की-बोर्ड दो मॉडल में मिलते है। (1) 83-84 कीज वाला स्टेंडर्ड मॉडल, (2) इंहेस्ड मॉडल जिसमें 104 या अधिक कीस होती है।

II. माऊस :- यह छोटा सा उपकरण है जो हमारी हथेली की पकड़ में आ जाता है। इसमें दो या तीन बटन लगे होते है जिनकी मदद से कम्प्यूटर पर सुविधाजनक ढंग से कार्य करते है।

III. सी.पी.यू. (सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट):- कम्प्यूटर का सी.पी.यू. आमतौर पर एक ऊंचे केबीनेट में होता है। यह कम्प्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। इसमें एक माइक्रो प्रोसेसिंग चिप रहती है जो कम्प्यूटर के लिये सोचने के सभी काम करता है और प्रयोगकर्ता के आदेशों तथा निर्देशों के अनुसार प्रोग्राम का संचालन करता है।

IV. मॉनीटर :- कम्प्यूटर का मॉनीटर टेलीविजन स्क्रीन के समान काम करता है। यह लिखित डाटा और चित्रों को ब्लेक एंड व्हाइट या विभिन्न रंगों में दर्शाता है। की-बोर्ड से टाइप किया डाटा मॉनीटर पर दिखाई देता है। जब किसी प्रोग्राम पर काम किया जाता है तो इससे संबंधित निर्देश मॉनीटर पर दिखाई देते है।

V. मॉडम :- यह एक इलेक्ट्रानिक उपकरण है जिसकी सहायता से प्रोग्राम और डाटा को दुनिया भर में टेलीफोन लाइनों द्वारा संचारित किया जाता है। मॉडम का प्रयोग विभिन्न कार्यों जैसे मेल भेजने, यात्रा रिजर्वेशन आदि में किया जाता है।

VI. प्रिंटर :- प्रिंटर वह उपकरण है जो कागज पर प्रतिकृति जैसे संख्याएं, अक्षर, चित्र, ग्राफ आदि बनाता है। जिसे सामान्य तौर पर प्रिंट आउट कहा जाता है।

VII. स्केनर :- इसका प्रयोग कई प्रकार से किया जाता है। इनका प्रयोग चित्रों, दस्तावेजों को उनके मूलरूप में स्टोर करने के अलावा अधिक मात्रा में लिखित डाय स्कैन किया जा सकता है।

2. साटवेयर :- हार्डवेयर का संचालन एवं नियंत्रण सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाता – है। निर्देश का समूह प्रोग्राम कहलाता है एवं कम्प्यूटर प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहते हैं। एक कम्प्यूटर निर्देश द्वारा कम्प्यूटर को यह बताया जाता है कि उसे कौन सा कार्य करना है? निर्देश के बिना कम्प्यूटर कोई कार्य नहीं कर सकता। यह कम्प्यूटर को बताते हैं कि कौन सा कार्य कैसे करना है? जैसे:- 5 एवं 8 को गुणा करो (5*8 ) ।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment