B.Ed Notes

अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त की शिक्षा में निहितार्थ | Educational Implications of Insight Theory in Hindi

अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त की शिक्षा में निहितार्थ | Educational Implications of Insight Theory in Hindi
अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त की शिक्षा में निहितार्थ | Educational Implications of Insight Theory in Hindi

अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त की शिक्षा में निहितार्थ (Educational Implications of Insight Theory)

अधिगम का अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त समग्रता में विश्वास करता है। यह सिद्धान्त शिक्षण प्रक्रिया में उत्पन्न समस्याओं का समाधान उसकी सम्पूर्णता के परिप्रेक्ष्य में करता है। शिक्षा में इस सिद्धान्त का प्रयोग निम्न प्रकार से किया जाता है-

1) इस सिद्धान्त ने शिक्षा में सृजनात्मक क्रिया- कलापों को महत्व प्रदान किया है। यह सिद्धान्त रचनात्मक कार्यों के लिए बहुत उपयोगी है। को एवं क्रो ने बताया कि यह सिद्धान्त कला, साहित्य और संगीत जैसे विषयों का ज्ञान प्रदान करने में लाभप्रद है।

2) अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त बालक में तर्क शक्ति और कल्पना का विकास करता है। इस सिद्धान्त की सहायता से गणित जैसे कठिन विषय का शिक्षण सरल हुआ है।

3) अध्यापक को सर्वप्रथम अधिगम के उद्देश्य स्पष्ट करने चाहिए जिससे छात्र सीखने या लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित हो सके। यह सिद्धान्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उचित व्यवहार की चेतना प्रदान करता है।

4) इस सिद्धान्त के अनुसार विषय सामग्री को समग्र रूप से स्पष्ट करना चाहिए। शैक्षिक समस्या को अंशों में विभाजित न कर सम्पूर्ण रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

5) इसके अनुसार समस्याओं का सामान्यीकरण करना आवश्यक है जिससे व्यक्ति अपने पूर्व अनुभवों के आधार समाधान खोज सके।

6) अध्यापक को अधिगम से पूर्व छात्रों में ज्ञानात्मक एवं संवेगात्मक सक्रियता लाना आवश्यक है। इस सिद्धान्त के अनुसार सीखने में प्रेरणा का अत्यधिक महत्व है। सीखने के लिए उपयुक्त वातावरण होना भी जरूरी है।

7) यह सिद्धान्त वैयक्तिक विभिन्नता स्वीकार करता है। प्रत्येक बालक में अपनी जैविकीय क्षमता के अनुसार ही सूझ का निर्माण होता है। अतः अधिगम प्रदान करते समय उनकी क्षमता को ध्यान में रखना चाहिए।

8) अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त ने प्रत्यक्ष का गहन अध्ययन कर संगठन के नियम का प्रतिपादन किया।

9) शिक्षा में समस्यात्मक उपागम इसी सिद्धान्त की देन हैं। यह सिद्धान्त शिक्षण प्रक्रिया में समस्या समाधान विधि की वकालत करता है जो सूझ बढ़ाने में सहायक है।

10) यह सिद्धान्त सीखने में रटने की विधि का विरोध करता है। गेट्स ने बताया कि अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त बालकों को स्वयं ज्ञान की खोज करने को प्रेरित करता है।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment