Contents
अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त की आलोचना (Criticism of Insight Theory)
अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त ने शिक्षा में अमूल्य योगदान दिया है फिर भी इसमें कुछ कमियाँ पाई गयी हैं जिनकों निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट किया गया हैं-
1) अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त के अनुसार सीखने की प्रक्रिया अचानक होती है। विभिन्न वैज्ञानिकों के मतानुसार प्राणी किसी भी क्रिया को एकाएक न सीखकर अभ्यास द्वारा धीरे-धीरे सीखता है। डंकर ने बताया कि सूझ क्रमिक होती है तथा इसकी मात्रा विभिन्न परिस्थितियों में कम या अधिक हो सकती है।
2) यह सिद्धान्त केवल सूझ पर ही अधिक महत्व देता है। अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त अधिगम के अन्य सिद्धान्तों की अनदेखी करता है जो सही नहीं है।
3) अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त का आधार प्रत्यक्षीकरण है। यदि किसी समस्या का सही प्रकार से प्रत्यक्षीकरण नहीं हुआ तो अन्तर्दृष्टि का विकास संभव नहीं होगा।
4) अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त अपूर्ण है क्योंकि यह पूर्व अनुभवों को नकारता है जो अधिगम में सहायक होते है।
5) शरिंगटन का मानना है कि अचानक किसी समस्या का समाधान मिलने में अन्तर्दृष्टि की अपेक्षा संयोग का योगदान अधिक रहता है।
6) अन्तर्दृष्टि शारीरिक क्षमता, वंशानुक्रम, आयु व वैयक्तिक विभिन्नताओं आदि से प्रभावित होती है। इस सिद्धान्त के अनुसार बालक को प्रत्येक प्रकार का अधिगम प्रदान नहीं किया जा सकता।
7) यह सिद्धान्त बच्चों एवं पशुओं पर लागू नहीं होता क्योंकि उनमें चिंतन करने की क्षमता का अभाव होता है।
अपनी सीमाओं के बावजूद भी यह सिद्धान्त अधिगम में बहुत उपयोगी है। हिलगार्ड के अनुसार यह सिद्धान्त रुचिकर है और उपयोगी व्यवहार की व्याख्या करता है। इसके अतिरिक्त यह मानसिक अवस्थाओं एवं अधिगम में रहने की प्रक्रिया की अनदेखी करता है।
Important Link…
- अधिकार से आप क्या समझते हैं? अधिकार के सिद्धान्त (स्रोत)
- अधिकार की सीमाएँ | Limitations of Authority in Hindi
- भारार्पण के तत्व अथवा प्रक्रिया | Elements or Process of Delegation in Hindi
- संगठन संरचना से आप क्या समझते है ? संगठन संरचना के तत्व एंव इसके सिद्धान्त
- संगठन प्रक्रिया के आवश्यक कदम | Essential steps of an organization process in Hindi
- रेखा और कर्मचारी तथा क्रियात्मक संगठन में अन्तर | Difference between Line & Staff and Working Organization in Hindi
- संगठन संरचना को प्रभावित करने वाले संयोगिक घटक | contingency factors affecting organization structure in Hindi
- रेखा व कर्मचारी संगठन से आपका क्या आशय है ? इसके गुण-दोष
- क्रियात्मक संगठन से आप क्या समझते हैं ? What do you mean by Functional Organization?