B.Ed Notes

विभिन्न स्तरों पर हिन्दी शिक्षण (मातृभाषा शिक्षण) के उद्देश्य

विभिन्न स्तरों पर हिन्दी शिक्षण (मातृभाषा शिक्षण) के उद्देश्य
विभिन्न स्तरों पर हिन्दी शिक्षण (मातृभाषा शिक्षण) के उद्देश्य

विभिन्न स्तरों पर हिन्दी शिक्षण के क्या उद्देश्य हैं ? वर्णन कीजिए।

विभिन्न स्तरों पर हिन्दी शिक्षण (मातृभाषा शिक्षण) के उद्देश्य

प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक स्तर पर हिन्दी शिक्षण के निम्नलिखित उद्देश्य होते हैं-

  1. विद्यार्थियों के शब्द भण्डार में क्रमशः वृद्धि करना।
  2. छात्रों को इस योग्य बनाना कि वे निर्धारित पाठ्यक्रम व समकक्ष स्तर की शब्दावली को समझ सकें।
  3. विद्यार्थियों के उच्चारण को शुद्ध, स्पष्ट एवं प्रभावपूर्ण बनाना।
  4. छात्रों को मौन वाचन के द्वारा तथ्यों को सहज रूप में ग्रहण कर सकने के योग्य बनाना।
  5. छात्रों में पढ़ने की आदत का विकास करना।
  6. छात्रों में छोटे-छोटे वाक्य या वाक्यांश बनाने की योग्यता का विकास करना।
  7. छात्रों को इस योग्य बनाना कि वे प्रश्नों के उत्तर दे सकें।
  8. छात्रों को इस योग्य बनाना कि वे प्रभावशाली तरीके से सस्वर वाचन कर सकें।
  9. छात्रों को अपने विचारों को वाणी अथवा लेखनी द्वारा क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के योग्य बनाना।
  10. छात्रों को लेख या पाठ का भाव ग्रहण कर सकने के योग्य बनाना।
  11. उन्हें लिपि का सही ज्ञान कराना एवं उसका अधिकाधिक अभ्यास कराना।
  12. छात्रों को लय सहित कविता-पाठ में निपुण बनाना।
  13. छात्रों को वार्तालाप करने व एक सीमा में अभिनय करने में दक्ष बनाना।
  14. छात्रों के सुलेख एवं श्रुतिलेख पर विशेष बल देना।
  15. पढ़ने की गति के अतिरिक्त पठन की शुद्धता पर भी पर्याप्त ध्यान देना।

माध्यमिक स्तर पर- इस स्तर पर पहुँचने से पूर्व छात्र अपनी मातृभाषा (हिन्दी) में पठन एवं लेखन की कुछ निपुणता प्राप्त कर लेता है तथा उसमें श्रवण और अभिव्यक्ति की भी कुछ क्षमता आ जाती है। अतः इस स्तर पर हिन्दी शिक्षण के निम्नलिखित उद्देश्य हो सकते हैं-

  1. विद्यार्थियों के शब्दों, मुहावरों, लोकोक्तियों एवं सूक्तियों के कोष में वृद्धि करना ।
  2. छात्रों को क्षेत्रीय मुहावरों एवं लोकोक्तियों का ज्ञान कराना।
  3. उनको व्याकरण के नियमों से परिचित कराना।
  4. छात्रों को वाचन की कला में निपुण बनाना।
  5. छात्रों को उचित गति से लिखने का अभ्यास कराना।
  6. छात्रों में स्वाध्याय की प्रवृत्ति को विकसित करना।
  7. छात्रों में मौनवाचन करने की आदत का विकास करना।
  8. छात्रों को संवाद, निबन्ध, सारांश व पत्र आदि लिखने की कला में निपुण बनाना।
  9. छात्रों में अभिनय, अनुकरण एवं संवाद की योग्यता उत्पन्न करना।
  10. छात्रों में कविता पढ़कर सौन्दर्यानुभूति, काव्यानुभूति तथा रसानुभूति करने की क्षमता उत्पन्न करना।

उच्चतर माध्यमिक स्तर पर- इस स्तर पर विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा एवं साहित्य की विविध विधाओं का सामान्य ज्ञान हो जाता है। इस स्तर पर भाषा शिक्षण के निम्नलिखित उद्देश्य होते हैं-

  1. विद्यार्थियों को शुद्ध, स्पष्ट एवं प्रभावपूर्ण उच्चारण में निपुण बनाना।
  2. छात्रों को कविता के विविध पक्षों एवं गद्य की विविध शैलियों से परिचित कराना।
  3. छात्रों को अधिकाधिक स्वाध्याय के लिए प्रेरित करना ।
  4. छात्रों में चिन्तन की प्रवृत्ति को विकसित करना।
  5. छात्रों को लिखित अभिव्यक्ति की शैलियों एवं विधाओं का ज्ञान प्रदान करना।
  6. छात्रों की मौखिक एवं लिखित कुशलता तथा क्षमता में वृद्धि करना।
  7. छात्रों में सौन्दर्यानुभूति की भावना विकसित करना।
  8. छात्रों को सस्वर एवं मीनवाचन के माध्यम से भावग्रहण करने हेतु तैयार करना।
  9. छात्रों में मौखिक एवं लिखित भाषा के माध्यम से भाव ग्रहण करने की क्षमता उत्पन्न करना।
  10. छात्रों को इस योग्य बनाना कि पाठ्यक्रम की विविध शाखाओं की शब्दावली, भाव, अभिव्यंजना आदि ग्रहण करने की प्रवृत्ति का उनमें विकास हो सके।
  11. छात्रों को भाषा का व्यावहारिक विश्लेषण करने में समर्थ बनाना।
  12. छात्रों में सामान्य समालोचन की प्रवृत्ति उत्पन्न करना।
  13. छात्रों में अपनी मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा के अन्य विषयों व पाठ्यक्रम के अन्य विषयों को समझने की क्षमता उत्पन्न करना।
  14. उन्हें स्वरचित कविता तथा निबन्ध आदि के लिए प्रोत्साहित करना।
  15. छात्रों को पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त मातृभाषा की अन्य पुस्तकों एवं साहित्य को पढ़ने के लिए प्रेरणा प्रदान करना।
  16. छात्रों के चरित्र को उन्नत करना ।
  17. छात्रों को भारतीय संस्कृति के विविध पक्षों का ज्ञान प्रदान करना।

IMPORTANT LINK

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment