B.Ed Notes

गैने का पदानुक्रम सिद्धान्त | गैने की अधिगम की प्रावस्थाएँ | गैने की अधिगम की विविधताएँ

गैने का पदानुक्रम सिद्धान्त | गैने की अधिगम की प्रावस्थाएँ | गैने की अधिगम की विविधताएँ
गैने का पदानुक्रम सिद्धान्त | गैने की अधिगम की प्रावस्थाएँ | गैने की अधिगम की विविधताएँ

गैने का पदानुक्रम सिद्धान्त (Gagne’s Hierarchy Theory)

गैने ने अधिगम के व्यवहारवादी और संज्ञानात्मक सिद्धान्तों का संश्लेषण या मिश्रण करने का प्रयास किया है। गैने द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘Conditions of Learning’ का उपयोग सामान्यतः शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में किया जाता है। उन्होने मानव की जटिल अधिगम प्रकृति की व्याख्या करने वाले कारको को पहचानने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। गैने ने जिस विचारधारा को प्रतिपादित किया है वह विचारधारा वर्तमान में प्रचलित यांत्रिक अनुदेशात्मक तकनीकी व्यवहार, उपलब्धि एवं क्षमता पर आधारित शिक्षा (Competency based education) से सम्बन्धित कर उसकी पुष्टि की जाती है।

गैने का मानना है कि अधिगम अर्थात् सीखने की प्रक्रिया मानव की क्षमता में एक ऐसा साकरात्मक परिवर्तन है जिसे व्यक्ति अपने अन्दर निहित कर सकता है। इस प्रक्रिया को वृद्धि की प्रक्रिया का प्रतिफल मात्र नहीं समझा जाता है।

गैने के अनुसार, अधिगम व्यक्ति के मस्तिष्क के भीतर घटित होने वाली एक प्रक्रिया है, जिसकी तुलना हम पाचन अथवा श्वसन आदि जैविक क्रियाओं से कर सकते हैं।

अधिगमकर्ता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, उनकी इन्द्रिया उसका केन्द्रीय स्नायुमण्डल और उसकी ‘एषणाएं। इस प्रकार हमें ज्ञात होता है कि मैंने ने व्यवहारवादी स्थितियों को संज्ञानात्मक विचारों के तत्वों से जोड़कर विभिन्न प्रकार के अधिगमों के लिए पदानुक्रमित की रचना करता है।

गैने की अधिगम की प्रावस्थाएँ (Phases of Learning by Gagne)

गैने ने संज्ञानात्मक प्रक्रम की नौ अवस्थाओं की पहचान की है जो कि अधिगम के लिए अनिवार्य है। गैने ने अधिगम की इन प्रावस्थाओं को बाह्य एवं आन्तरिक घटनाओं के विशिष्ट क्रम में रखा है। इन सभी प्रावस्थाओं को मिलाकर एक समग्र क्रिया का निर्माण होता है। इन 9 प्रावस्थाओं को तीन इकाइयों में श्रेणीबद्ध कर अधिक स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं। इसमें तीन इकाइयां निम्नलिखित हैं-

  1. अधिगम की तैयारी (Preparation of Learning)
  2. अधिगम अर्जन एवं व्यवहार में प्रकटीकरण (Learning acquirement and its presentation in behaviour)
  3. अधिगम का स्थानान्तरण (Transfer of Learning)

उपर्युक्त तीनों प्रावस्थाओं का महत्व यह हैं कि ये अधिगम की प्रत्येक क्रिया में विभिन्न प्रकार से उपयोग में लाई जाती हैं। सर्वप्रथम व्यक्ति को अधिगम कार्य को सीखने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें अधिगमकर्ता को सीखने के लिए एक या एक से अधिक सत्रों की आवश्यकता पड़ सकती है। यह कार्य की जटिलता पर निर्भर करता है। अतः यह कार्य इनकी दूसरी प्रावस्था के अन्तर्गत आता है। तीसरी प्रावस्था में अधिगम का स्थानान्तरण होता है। यह स्थानान्तरण नये कौशलों को सीखने में प्रयुक्त किया जाता है। अधिगम की इन तीनों प्रावस्थाओं का विवरण निम्नलिखित सारणी द्वारा किया गया है-

श्रेणी प्रावस्थाएँ तथा क्रियाविधि
अधिगम की तैयारी अधिगमकर्ता का ध्यान उद्दीपन की ओर केन्द्रित किया जाता है एवं अधिगमकर्ता को किस प्रकार का अधिगम करना है यह बताने के लिए उसके उद्देश्यों तथा लक्ष्यों की जानकारी दी जाती है। अधिगमकर्ता के पूर्व अनुभवों के प्रत्यास्मरण उसकी सहायता करता है।
अधिगम अर्जन जो वस्तुएँ उद्दीपन से सम्बन्धित होती हैं उनका प्रस्तुतीकरण करके अधिगमकर्ता स्मृति में उनको संरक्षित करने का अवसर प्रदान किया जाता है। इसके अन्तर्गत् प्रत्येक सूचना को दीर्घकालिक स्मृति में स्थानान्तरित किया जाता है। स्मृति के इस स्थानान्तरण को अनुक्रिया के द्वारा सत्यापित भी किया जाता है।
अधिगम का स्थानान्तरण अधिगमकर्ता को अलग से संकेत भी दिए जाते हैं जिससे उनके द्वारा ग्रहण किया गया अधिगम स्थायी हो सके एवं दीर्घकाल तक अन्य क्रिया-कलापों में प्रयुक्त हो सके। साथ ही साथ अधिगमकर्त्ता द्वारा सीखे गए ज्ञान को संरक्षित करने एवं उसे नवीन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक स्थानान्तरित करने में भी सहायता की जाती है।

गैने की अधिगम की विविधताएँ (Varieties of Gagne Learning)

गैने ने अधिगम की निम्नलिखित विविधताओं की चर्चा की है-

  1. शाब्दिक सूचना कौशल
  2. बौद्धिक कौशल
  3. गत्यात्मक कौशल
  4. अभिवृत्तियाँ
  5. संज्ञानात्मक व्यूहरचनाएँ

उपर्युक्त सभी विविधताओं में अधिगम को बढ़ाने के अलग-अलग तरीकों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक विविधता को सीखने के लिए कौशलों के अलग सेट आवश्यक होते हैं।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment