biography

Anil Ambani Biography in Hindi | अनिल अंबानी जीवन परिचय

Anil Ambani Biography in Hindi | अनिल अंबानी जीवन परिचय
Anil Ambani Biography in Hindi | अनिल अंबानी जीवन परिचय

Anil Ambani Biography in Hindi | अनिल अंबानी जीवन परिचय

जीवन परिचय
पूरा नाम अनिल धीरूभाई अंबानी
उपनाम ज्ञात नहीं
व्यवसाय भारतीय व्यवसायी
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग) से० मी०- 183
मी०- 1.83
फीट इन्च- 6’
वजन/भार (लगभग) 70 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 4 जून 1959
आयु (2017 के अनुसार) 58 वर्ष
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि मिथुन
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, भारत
स्कूल/विद्यालय ज्ञात नहीं
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय मुंबई विश्वविद्यालय
पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
शैक्षिक योग्यता मुंबई विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक
व्हार्टन स्कूल, पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में परास्नातक
परिवार पिता – धीरूभाई अंबानी (भारतीय व्यवसायी)
माता– कोकिला बेन अंबानी
भाई– मुकेश अंबानी (भारतीय व्यवसायी)
बहन– नीना और दीप्ती
धर्म हिन्दू
जाति मोध वाणिक
शौंक/अभिरुचि दौड़ लगाना और योगा करना
विवाद • वर्ष 2004 में, अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी से अलग होकर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपना प्रभुत्व कायम रखने के लिए उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
• उन्हें 2 जी घोटाले में सीबीआई जांच का सामना करना पड़ा।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन बैंगन का भरता और छोले, चोको-बार आइसक्रीम, पाव-भाजी, थीन क्रस्ट मार्गरिटा पिज़्ज़ा बिना पनीर के
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि फरवरी 1991
पत्नी टीना अंबानी
बच्चे बेटा– जय अंशुल अंबानी (जन्म-1996), जय अनमोल अंबानी
बेटी– कोई नहीं
धन संबंधित विवरण
कार संग्रह लेम्बोर्गिनी गेलार्डो, रोल्स रॉयस फैंटम, डब्लू 221 मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, रेंज रोवर वाग, टोयोटा फॉर्च्यूनर, लेक्सस एसयूवी, मर्सिडीज जीएलके 350
जहाज संग्रह बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस एक्सआरएस, बेल 412 (हेलीकाप्टर), ग्लोबल एक्सप्रेस (एयरक्राफ्ट), फाल्कन 2000, फाल्कन 7 एक्स
संपत्ति (लगभग) ₹19000 करोड़

अनिल अंबानी जीवनी – Biography of Anil Ambani in Hindi Jivani

अपने यशस्वी पिता धीरूभाई अंबानी की विरासत को आगे बढ़ाने में इन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विश्व के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में इनका नाम सम्मिलित है। इनका जीवन किसी भी युवा उद्यमी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी का जन्म 4 जून, 1959 हुआ। इन्हें दक्ष पिता का साथ ऐसा भाया कि ये 2007 में ही विश्व के छठे धनवान शख्स बन चुके थे। अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल, रिलायंस कम्युनिकेशन के अध्यक्ष और रिलायंस एनर्जी के भी अध्यक्ष तथा प्रबंध निर्देशक हैं। इसके पूर्व रिलायंस उद्योग के उपाध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक भी रहे। रिलायंस कम्युनिकेशंस में इनकी व्यक्तिगत भागीदारी 60 प्रतिशत से ज्यादा है। रिलायंस समूह भारत का सर्वाधिक बड़ा उद्योग समूह है, जिसे इनके पिता स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी ने स्थापित किया था। इनकी मां का नाम ‘कोकिला बेन अंबानी’ है। अनिल की शादी टीना मुनीम से हुई, जो प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रह चुकी हैं। इनके दो पुत्र जय अनमोल और जय अंशुल हैं।

अनिल अंबानी समूह की चारों फर्मों यथा; रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस नेचुरल रिसोर्स लि. और रिलायंस कैपिटल की कुल निवेशक पूंजी एक लाख बयालीस हजार तीन सौ चौरासी करोड़ आंकी गई थी।

अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर को संभाला और पब्लिक इश्यू के बदले इन्हें बहुत अच्छा प्रत्युत्तर मिला। ये जून, 2006 में राज्यसभा के स्वतंत्र सदस्य के रूप में चुने गए, लेकिन 25 मार्च, 2009 को इन्होंने अपनी मर्जी से त्यागपत्र दे दिया। ये भारतीय पूंजी विपणन के सभी लक्ष्यों को पाने में सफल रहे हैं।

इन्हें कई पुरस्कार व सम्मान भी प्रदान किए गए हैं, जिनमें सी.ई.ओ. ऑफ दि ईयर (2004), एम.टी.वी. यूथ आइकन ऑफ दि ईयर (2003), इंटरप्रीन्योर ऑफ डिकेड अवॉर्ड, बिजनेसमैन ऑफ दि ईयर अवॉर्ड (1997) इत्यादि शामिल हैं। आज भी अनिल अंबानी देश की औद्योगिक प्रगति के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं। इन्हें फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के निकटतम मित्रों में से एक माना जाता है। इन्होंने मनोरंजन जगत के ‘एडलैब’ का अधिग्रहण भी किया है, जो फिल्म बनाने, प्रस्तुत करने व उसे मल्टीप्लेक्स तक पहुंचाने का कार्य संभालती है। अनिल अंबानी भारत के उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कारोबारी माना जाता है। कई छोटे देशों की अर्थव्यवस्था से ज्यादा इनकी निवेशित पूंजी मानी जाती है।

अनिल अंबानी अभी क्या करते हैं?

अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए), भारत के एक शीर्ष व्यवसायी – रिलायंस एडीए समूह के अध्यक्ष हैं। उन्होंने संक्षिप्त अवधि के लिए भारत में संसद के उच्च सदन के राज्यसभा सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

अनिल अंबानी कितने करोड़ के मालिक हैं?

धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरपर्सन अनिल अंबानी की गिनती देश और दुनिया के टॉप उद्योगपतियों में होती है। फोर्ब्स के अनुसार, वो 45,017 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं
अनिल अंबानी कौन सा बिजनेस करते हैं?

अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और रिलायंस एनर्जी तथा पूर्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के उप अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी ६६% है।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment