biography

लार्ड स्वराज पॉल की जीवनी | Lord Swaraj Paul Biography in Hindi

लार्ड स्वराज पॉल की जीवनी | Lord Swaraj Paul Biography in Hindi
लार्ड स्वराज पॉल की जीवनी | Lord Swaraj Paul Biography in Hindi

लार्ड स्वराज पॉल की जीवनी (Lord Swaraj Paul Biography in Hindi)

लार्ड स्वराज पॉल की जीवनी- विश्व में ख्यातनाम उद्योगपति स्वराज पॉल परोपकारिता के कार्यों का निर्वहन भी करते रहे हैं। इन्हें ब्रिटिश महारानी द्वारा ‘नाइट’ की उपाधि भी प्रदान की गई है, इसी कारण इन्हें मेरिलिबोन के लॉर्ड (सामंत) भी कहा जाता है। इन्हें ब्रिटेन के उच्च सदन में भी स्थान प्राप्त हुआ, जो हाउस ऑफ लॉर्ड्स कहलाता है। ये उच्च कोटि की लेखकीय प्रतिभा से भी संपन्न रहे हैं। इन्हें 1983 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

स्वराज पॉल
London Zoo - Animal Adventure - Bust of Swraj Paul - The Lord Paul of Marylebone
जन्म 18 फ़रवरी 1931
जलंधर
नागरिकता यूनाइटेड किंगडम
शिक्षा मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान
व्यवसाय व्यापारी, लेखक, राजनीतिज्ञ, उद्यमी, चरित्रकार
कुल मूल्य 2,000,000,000 पाउण्ड स्टर्लिंग
राजनैतिक पार्टी लेबर पार्टी
धार्मिक मान्यता सनातन धर्म
पुरस्कार पद्म भूषण

स्वराज पॉल का जन्म 18 फरवरी, 1931 में जालंधर (पंजाब) में हुआ था। इनके पिता भारत में एक ढलाईखाना चलाया करते थे, जिसमें स्टील की बाल्टियां और कृषि कार्य के उपकरण भी ढाले जाते थे। स्वराज पॉल ने पंजाब विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात् ये भारत लौटे और पिता द्वारा स्थापित ‘अप्पीजय सुरेंद्र समूह’ के साथ जुड़ गए। यह इनके भाग्य का लेख ही था कि पुत्री ल्युकेमिया से पीड़ित हो गई थी और पुत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए ये ग्रेट ब्रिटेन गए, लेकिन इंग्लैंड के इस दौरे ने ऐसा कुछ रच दिया कि ये हमेशा के लिए लंदन में ही रहने लगे। यह 1966 का समय था।

स्वराज पॉल ने 1966 में लंदन आने के बाद पुत्री का उपचार करवाया और तब इनका मन यहीं पर कारोबार करने की बात भी सोचने लगा था। 1968 में इन्होंने एक स्टील उपक्रम का अधिग्रहण किया और फिर कुछ और इकाइयों का भी अधिग्रहण करके 1978 में ‘केप्रो ग्रुप’ की स्थापना की। स्वराज पॉल की कंपनी शीघ्र ही ‘वेल्डेड स्टील ट्यूब’ और ‘स्पाइरल वेल्डेड पाइप’ के उत्पादन में ब्रिटेन की प्रमुख कंपनियों में से एक बन गई। इनका कारोबारी साम्राज्य वृहद स्तर पर स्थापित हो गया था। ये इंग्लैंड के सर्वाधिक धनवान व्यक्तियों में शामिल हो गए। 1978 में महारानी द्वारा इन्हें ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान की गई। कारोबारी सफलता ने ऐसा इतिहास रचा कि इन्हें ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में भी सदस्यता प्राप्त हो गई।

ब्रिटेन के सर्वाधिक धनी व्यक्तियों में अपना नाम दर्ज करवा चुके लॉर्ड स्वराज पॉल बेहद सादगी के साथ जीवन गुजारते हैं । इन्होंने अपनी पुस्तक ‘बियोंड बाउंडरीज’ में अपने जीवन की प्रमुख घटनाओं को अपनी स्मृति द्वारा प्रस्तुत किया है। यादों की धूपछांव वाली इस किताब में स्वराज पॉल ने अपने कारोबारी जीवन का यात्रा वृत्तांत दिया है, साथ ही श्रीमती इंदिरा गांधी, संजय और राजीव के साथ को भी खूबी से चित्रित किया है। इस पुस्तक को एक ऐसे वातायन के रूप में देखा जाता है, जो आधुनिक युग की सफलता को दिग्दर्शित करता है। इन्हें विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कार भी प्रदान किए गए हैं।

इन्हें 1983 में श्रीमती इंदिरा गांधी के हाथों पद्म भूषण प्रदान किया गया। इन्हें 1998 में थेम्स विश्वविद्यालय द्वारा व्यावसायिक कुलाधिपति (प्रो. चांसलरशिप) की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। ये ‘फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ एडवाइजरी’ कौंसिल के सदस्य भी रहे और एमआईटी की ‘मैकेनिकल इंजीनियरिंग विजिटिंग कमेटी के सदस्य भी ।

इस प्रकार स्वराज पॉल ने भारत का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। प्रत्येक भारतीय को इन पर गर्व है। 1996 में इन्होंने किसी निस्पृह भारतीय योगी की ही भांति अपना संपूर्ण कारोबारी साम्राज्य तीन पुत्रों के सुपुर्द कर दिया। अब ये परोपकार के कार्यों में ही अपना जीवन गुजार रहे हैं।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment