sport

बैडमिंटन खेल के नियम, फायदे, प्रक्रिया | Badminton Khel Ke Niyam

बैडमिंटन खेल के नियम, फायदे, प्रक्रिया | Badminton Khel Ke Niyam
बैडमिंटन खेल के नियम, फायदे, प्रक्रिया | Badminton Khel Ke Niyam

बैडमिंटन खेल के नियम

wikimeinpedia.com

बैडमिंटन खेल के नियम- बैडमिण्टन (Badminton) इस खेल का उद्गम स्थान भारतवर्ष है। भारतवर्ष में इसे अनेक वर्षों से खेला जा रहा है। भारत के बाद दूसरा स्थान इंग्लैण्ड का आता है। अब इसको संसार के अनेक देशों में भी बड़े प्रेम से खेला जाता है। यह खेल अन्य खेलों की अपेक्षा महँगा पड़ता है। यह खेल बड़ी फुर्ती का खेल है, पहले इस खेल का नाम ‘पूने’ था। जब 1873 ई० में इस खेल को बैडमिण्टन नामक स्थान पर खेला गया, तभी से इसका नाम ‘बैडमिण्टन’ पड़ गया। बैडमिण्टन नामक स्थान ग्लॉडसेस्टीशिन में है। यह अब दो रूपों में खेला जाता है-सिंगल तथा डबल।

बैडमिण्टन के खेल के मैदान–

(1) सिंगल के लिये = 44×17 फिट

(2) डबल के लिये = 44x 20 फिट मैदान की नाप होती है। बल्लियों की ऊँचाई फर्श से 5 फिट 1 इंच (1.55 मी०) होनी चाहिये। शटल का भार 4.73 से 5.50 ग्राम, रैकेट की लम्बाई 27 इंच तथा रैकेट का भार 85 से 140 ग्राम तक होता है।

बैडमिण्टन के खेल के मैदान

बैडमिण्टन के खेल के मैदान

बैडमिण्टन खेल में प्रयुक्त होने वाले शब्द

रैकेट, शटल कॉक, ड्रॉप, स्मैश, प्वाइण्ट, डेन्स, गेम आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

बैडमिण्टन खेल के सामान्य नियम-

बैडमिण्टन खेल के सामान्य नियम निम्नलिखित होते हैं-

  1. यह दो व्यक्तियों के बीच भी खेला जा सकता है जिसमें दोनों पक्षों में एक-एक व्यक्ति होगा तथा 122 चार व्यक्तियों के बीच भी खेला जा सकता है जिसमें प्रत्येक पक्ष में दो-दो व्यक्ति होंगे।
  2. दोनों पक्षों के दो-दो व्यक्तियों के खेलने पर सर्विस करने वाले पक्ष के दायें अर्द्ध क्षेत्र का खिलाड़ी खेल शुरू करेगा तथा बायें अर्द्ध क्षेत्र के विपक्षी को सर्विस देगा। विपक्षी खिलाड़ी चिड़िया को रैकेट की सहायता से पृथ्वी तक पहुँचाने से पहले ही वापस कर दे तो खेल शुरू करने वाला उसे पुन: दूसरी ओर रैकेट की सहायता से वापस करेगा। यह क्रम उस समय तक जारी रहेगा जब तक चिड़िया जमीन पर गिर न जाये या कोई त्रुटि न हो जाये। त्रुटि होने पर दूसरे पक्ष से सर्विस की जायेगी। डबल्स में दाहिने कोर्ट का खिलाड़ी ही पहले सर्विस करता है फिर बारी-बारी से सर्विस रहती है।
  3. जिस खिलाड़ी की ओर से सर्विस की जायेगी, केवल वही उसे प्राप्त कर सकता है। यदि दूसरा खिलाड़ी चिड़िया को मारता है या चिड़िया उसे छू जाती है तो सर्विस करने वाले को एक अंक प्राप्त होगा।
  4. भीतर के खिलाड़ी की सर्विस यदि बाहर जाती है, तो वह त्रुटि मानी जायेगी।
  5. यदि सर्विस करते समय चिड़िया खिलाड़ी की कमर से ऊपर हो अथवा रैकेट का सिरा हाथ से ऊँचा उठ जाता है तो सर्विस फाउल होती है। सर्विस के समय अपने क्षेत्र के बाहर जाने पर भी फाउल है।
  6. सर्विस करते समय चिड़िया गलत अर्द्ध क्षेत्र में जा गिरे अथवा छोटी सर्विस रेखा तक न पहुंचे अथवा लम्बी सर्विस रेखा से परे जा पड़े तो वह गलती मानी जायेगी।
  7. सर्विस करते समय चिड़िया सीमा रेखाओं के बाहर जा गिरे, जाल के बीच में होकर या जाल के नीचे होकर निकल जाये अथवा जाल पार न कर सके तो यह गलती मानी जायेगी।
  8. सही रिसीवर के स्थान पर दूसरे पार्टनर द्वारा चिड़िया का वापस करना भी गलती है।
  9. चिड़िया का रैकेट पर रुकना, किसी खिलाड़ी द्वारा चिड़िया को दो बार लगातार मारना भी गलती है।
  10. किसी खिलाड़ी द्वारा अपने विपक्षी के खेल में बाधा उत्पन्न करना भी गलती है।
  11. यदि सर्विस करते समय खिलाड़ी का रैकेट चिड़िया को बिल्कुल नहीं छूता तो यह त्रुटि नहीं मानी जायेगी।
  12. पहली सर्विस से लेकर जब तक खेल समाप्त नहीं हो जाता, खेल जारी रहेगा।
  13. खेल के बीच में दोनों पक्षों के सहमत होने पर 5 मिनट का विश्राम दिया जायेगा।
  14. पूर्व निर्णय के अनुसार विपक्षी दल, तीन खेल खेलेंगे। यदि तीसरा खेल भी खेलना पड़े तो भी दिशा बदलती जाती है। तीसरे खेल में खिलाड़ी निम्नलिखित प्रकार दिशा बदलते हैं-(अ) 10 अंक वाले खेल में 5 पर से, (ब) 11 अंक वाले खेल में 6 पर तथा (स) 21 अंक वाले खेल में 11 पर

बैडमिण्टन खेल से सम्बन्धित टूर्नामेन्ट-

(1) वर्ल्ड कप बैडमिण्टन टूर्नामेण्ट

(2) फ्रेन्डस् प्रोविडेन्ट मास्टर्स बैडमिण्टन

(3) ऑल इंग्लैण्ड बैडमिण्टन टूर्नामेण्ट

(4) चड्ढा कप

(5) नेशनल बैडमिण्टन चैम्पियनशिप

(6) थॉमस कप।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment