sport

हॉकी खेल और नियम, इतिहास, हॉकी खेल के टूर्नामेन्ट

हॉकी खेल और नियम, इतिहास, हॉकी खेल के टूर्नामेन्ट
हॉकी खेल और नियम, इतिहास, हॉकी खेल के टूर्नामेन्ट

हॉकी खेल और नियम (Hockey)

हॉकी का इतिहास क्या है?

हॉकी खेल और नियम- हॉकी के खेल का प्रारम्भ सर्वप्रथम परसिया में हुआ था। इसके बाद इस खेल को यूरोप तथा ब्रिटेन ने अपनाया। भारतवर्ष में इस खेल का प्रारम्भ 1865 ई० में हुआ। भारतवर्ष में 1885 ई० में कलकत्ता (कोलकाता), 1895 ई० में बम्बई (मुम्बई), 1903 ई० में पंजाब तथा 1908 ई० में बंगाल में इसे विधिवत् अपनाया गया। इसके बाद क्रमशः इसका प्रचार बढ़ता गया। इस अन्तर्राष्ट्रीय खेल में भारत ने इतनी उन्नति की कि 30 वर्ष तक विश्व के हॉकी जगत् में छाया रहा।

हॉकी का इतिहास हॉकी का इतिहास

हॉकी खेल में प्रयुक्त होने वाले महत्त्वपूर्ण शब्द-

हिटिंग, स्टॉपिंग, पुशिंग, स्क्रूपिंग, फिलकिंग, ड्रिबलिंग, टेकलिंग, ऑफ साइड, गोल, पैनाल्टी कार्नर आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

खेल का मैदान-

हॉकी खेल का मैदान आयताकार होगा जिसकी लम्बाई 100 गज तथा चौड़ाई 60 गज होगी। बॉल का भार 5 1/2 औंस से 5 3/4 औंस तक होता है। बॉल की परिधि 22.4 सेमी से 23.5 सेमी तक होती है। बीच में मध्य रेखा होती है। हॉकी खेल मैदान का चित्र निम्न प्रकार है।

खेल के सामान्य नियम-(Hockey Rules)

(1) खेल दो दलों में खेला जाता है। प्रत्येक दल में 11-11 खिलाड़ी होते हैं।

(2) फील्ड की जमावट फुटबाल की भाँति होती है। 1 गोल रक्षक, 2 सुरक्षा पंक्ति, 3 मध्य पंक्ति में तथा 5 अग्रिम पंक्ति में होते हैं।

(3) खेल में 70 मिनट लगते हैं। 35-35 मिनट के दो हाफ तथा बीच में 5 से 10 मिनट का इण्टरवल होता है।

(4) टॉस जीतने के बाद खेल शुरू होता है। खेल शुरू करने के लिये मैदान के मध्य की रेखा के पास से बुली की जायेगी। इस प्रकार खेल शुरू हो जाता है।

(5) गेंद बुली करने के लिये प्रत्येक टीम का खिलाड़ी पार्श्व रेखा की ओर मुँह करके खड़ा होगा और उसकी गोल रेखा उसकी दाहिनी ओर रहेगी।

(6) खेल के लिये प्रयुक्त स्टिक के केवल चपटे भाग से खेल खेला जायेगा। बॉल रोकने के लिये 2 केवल हाथों का ही प्रयोग किया जायेगा।

(7) गेंद में हिट लगाते समय अथवा हिट लगाने के बाद कोई खिलाड़ी अपनी स्टिक को कन्धे से ऊपर ले जाता है तो यह फाउल है।

(8) हिट लगाने पर बाल का ऊँचा जाना भी फाउल है।

(9) गेंद खेलते समय स्टिक का गोल फाल इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।

(10) कोई भी खिलाड़ी खेल के मैदान में स्टिक से अथवा शरीर से अन्य खिलाड़ी के खेल में बाधा नहीं डालेगा।

(11) जब विपक्षी खिलाड़ी अपनी ‘डी’ के अन्दर कोई भी फाउल करता है तो पेनाल्टी कॉर्नर दूसरी टीम को दिया जायेगा।

(12) जब विपक्षी टीम द्वारा अपनी ही ‘डी’ में गोल बचाने के लिये गोल में जाने वाली गेंद को अनियमित ढंग से रोका जाता है तो पैनाल्टी स्ट्रोक उसके खिलाफ दिया जायेगा।

(13) जब गेंद साइड लाइन से बाहर चली जाती है, तो अन्तिम छूने वाली टीम के खिलाफ पुश-इन दिया जाता है।

(14) यदि किसी खिलाड़ी के शरीर से गेंद टकरा जाये तो कैरिड फाउल हो जाता है।

(15) यदि कोई खिलाड़ी किसी खिलाड़ी के बायीं ओर से गेंद छीनने की कोशिश करता है तो रोंग साइड फाउल के अन्तर्गत गिना जाता है।

(16) जब कोई खिलाड़ी गेंद को लेकर घूम जाये तो टर्निंग फाउल हो जाता है।

(17) टीम का अन्य कोई भी प्रहारक ऑफ साइड माना जायेगा, यदि गेंद को मारते समय गेंद की अपेक्षा खिलाड़ी के या गोल रेखा के नजदीक हो जबकि वह अपने अर्द्ध-क्षेत्र में है अथवा कम-से-कम दो विपक्षी अपनी गोल रेखा के पास हों।

(18) अतिक्रमण स्थल से ‘फ्री हिट’ लिया जाता है। जब गेंद विपक्षी खिलाड़ी द्वारा दूसरे हाथ की गोल लाइन से बाहर मार दी जाती है तो दूसरी टीम को 16 गज की लाइन से फ्री हिट लगाने को दी जाती है।

(19) बिना किसी नियम का उल्लंघन किये जब विपक्षी दल के ‘डी’ में दूसरे दल का खिलाड़ी 16 गज के अन्दर से गोल में गेंद मार देता है तो क्रॉस बार की नीचे गोल लाइन पार हो जाने से गोल माना जाता है।

(20) समय पूरा हो जाने पर जो टीम अधिक गोल बनाती है, वही विजयी घोषित की जाती है।

हॉकी खेल के टूर्नामेन्ट निम्नलिखित हैं—

(1) रंगास्वामी कप (राष्ट्रीय स्तर 1928 ई०)

(2) ध्यानचन्द मैमोरियल (आगरा)

(3) के० डी० बाबू मैमोरियल हॉकी

(4) इन्दिरा गोल्ड कप (लखनऊ)

(5) बेतून कप (कोलकाता)

(6) आगा खाँ गोल्ड कप (मुम्बई)

(7) लेडी राथी टाटा ट्रॉफी

(8) नेहरू ट्रॉफी।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment