sport

बास्केटबॉल के नियम, इतिहास, मैदान, नियम, सम्बन्धित टूर्नामेन्ट

बास्केटबॉल के नियम, इतिहास, मैदान, नियम, सम्बन्धित टूर्नामेन्ट
बास्केटबॉल के नियम, इतिहास, मैदान, नियम, सम्बन्धित टूर्नामेन्ट

बास्केट बॉल (Basket Ball)

बास्केटबॉल खेल

बास्केटबॉल खेल

बास्केटबॉल खेल का इतिहास

बास्केटबॉल खेल का जन्मदाता अमेरिका देश है। इसका जन्म 1891 ई० में हुआ। यह खेल अन्तर्राष्ट्रीय खेल है, परन्तु प्राचीन नहीं। इसके प्रमुख नियम का निर्माण भी सन् 1934 में हुआ। यह खेल भी दो दलों के बीच खेला जाता है। प्रत्येक दल में खिलाड़ियों की संख्या 5-5 होती है। यह बड़ी तेजी से तथा अत्यन्त नाटकीय ढंग से खेला जाता है। खेल की कुल अवधि 40 मिनट की है। यह 20-20 मिनट के दो हाफों में खेला जाता है। इसमें आक्रामक तथा सुरक्षा दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है।

बास्केट बॉल के खेल का मैदान तथा उपकरण-

इसका मैदान 26 मी० लम्बा तथा 14 मी० चौड़ा होता है अथवा 85 फीट लम्बा तथा 46 फीट चौड़ा होता है। बॉल का भार 600 ग्राम से 650 ग्राम तक होता है। इसकी परिधि 75 सेण्टीमीटर से कम न हो तथा 78 सेण्टीमीटर से ज्यादा न हो।

बास्केट बॉल के खेल का मैदान तथा उपकरण

बास्केट बॉल के खेल का मैदान तथा उपकरण

बास्केटबॉल के नियम-

  • इसका प्रारम्भ दो खिलाड़ियों के बीच गेंद को उछाल कर किया जाता है।
  • 20 मिनट का खेल चलने पर 10 मिनट का विश्राम दिया जाता है।
  • खिलाड़ी गेंद को पास, ड्रिबुल तथा शूट कर सकते हैं। खिलाड़ी गेंद को पकड़, रोक तथा फेंक सकते हैं। यदि दोनों खिलाड़ी एक साथ गेंद को पकड़ लें तो वह फाउल होगा। फाउल होने पर विपक्ष द्वारा गेंद मैदान के अन्दर फेंक दी जाती है।
  • बास्केट करने की अवस्था में यदि खिलाड़ी फाउल होता है तो दो फ्री थ्रो दिये जाते हैं।
  • पहली गेंद को ‘डेढ़’ माना जाता है। किसी भी खिलाड़ी पर 5 फाउल होने पर वह खेल से बाहर हो जाता है तथा उसका स्थान दूसरा खिलाड़ी ले लेता है।
  •  एक बार में 5-5 खिलाड़ी खेलते हैं। टीम में खिलाड़ियों की संख्या 12 होती है। अधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम विजयी होती है।
  • समय का ध्यान अवश्य रखा जाता है। समय का ध्यान टाइम-कीपर द्वारा रखा जाता है।

बास्केट बॉल खेल में प्रयुक्त होने वाले शब्द-

ले अप, बास्केट, ट्रिब्लिग, होल्डिंग, फ्रो थ्रो आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

बास्केट बॉल खेल से सम्बन्धित टूर्नामेन्ट

  1. नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप,
  2. फैडरेशन कप बॉम्बे,
  3. ऑल इण्डिया नेहरू कप,
  4. एशियन फैडरेशन चैम्पियनशिप।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment