biography

विजय माल्या कौन है? विजय माल्या का जीवन परिचय

विजय माल्या कौन है? विजय माल्या का जीवन परिचय
विजय माल्या कौन है? विजय माल्या का जीवन परिचय

विजय माल्या कौन है?

विजय माल्या यूनाइटेड ब्रेवरिजेस समूह के अध्यक्ष हैं। इन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस की स्थापना भी की, जो आरंभिक तौर पर काफी सफल साबित हुई। (लेकिन 2012 का स्पर्श करते न करते किंगफिशर का प्रबंधक एवं वित्तीय समीकरण स्पष्ट तौर पर गड़बड़ा चुका है।) विजय माल्या अपनी चमकदार रईसाना जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं।

विजय माल्या का जीवन परिचय (Vijay Mallya Biography in Hindi)

नाम विजय विट्ठ माल्या
जन्म 18 दिसंबर 1955
जन्म स्थान कोलकाता, पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीयता भारतीय
स्कूल ला मार्टिनियर कलकत्ता
कॉलेज सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
शैक्षिक योग्यता वाणिज्य स्नातक
पिता का नाम विट्ठल माल्या
माता का नाम ललिता राममैया, रितु माल्या
शौक कार रेस देखना, घोड़े चलाना
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम समीरा तैयबजी माल्या
बच्चे सिद्धार्थ माल्या, लेला माल्या, तान्या माल्या, लीन्ना माल्या
संपत्ति 615 करोड़ रूपये

विजय माल्या प्रसिद्ध उद्योगपति विट्ठल माल्या के पुत्र हैं। ये यूबी समूह के 1983 में अध्यक्ष बने और कंपनी को इन्होंने नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। इनकी परिवर्तनकारी गतिशीलता का ही शौर्य रहा है कि इनके नेतृत्व में समूह से बहुराष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त करते हुए 60 से ज्यादा कंपनियां खड़ी कर दीं। इस प्रक्रिया के तहत यूबी ने विदेश में भी कुछ कंपनियों का अधिग्रहण किया। यूबी (यूनाइटेड ब्रेवरिजेस) ने व्यापार में बहुआयामी नजरिया अपनाया और मद्य उद्योग से लाइफ साइंसेज, अभियांत्रिकी, कृषि, रसायन और सूचना प्रौद्योगिकी में भी शनैः-शनैः हाथ आजमाना आरंभ किया।

2005 में विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस की स्थापना की थी। कुछ समय तक किंगफिशर एयरलाइंस अच्छा मुनाफे का कारोबार भी रहा। उस समय यह भारत की पहली एयरलाइंस थी, जिसके सभी विमान पूर्णरूपेण नए ही थे । किंगफिशर एयरलाइंस प्रथम भारतीय एयरलाइन थी, जिसने एयरबस ए. 380 हेतु आदेश दिया था।

विजय माल्या की कारोबार के अलावा भी अन्य अभिरुचियां रही हैं। इन्होंने पेशेवर कार रेसिंग की दुनिया में भी कुछ ट्रॉफियां जीती हैं और ये कुशल नौका चालक व वायुयान चालक भी रहे हैं। विजय माल्या के द्वारा कई ट्रॉफियां घुड़सवारी स्पर्धाओं में भी जीती गई हैं और उनमें प्रतिष्ठित डर्बी रेस शामिल है। ये आई.पी.एल. में भी सक्रिय रहे और एक टीम के मालिक भी रहे।

2000 में विजय माल्या राजनीति में आए और सुब्रह्मण्यम स्वामी के जनता पार्टी अध्यक्ष रहते हुए राज्यसभा के मनोनीत सदस्य बने । तथापि किंगफिशर एयरलाइंस अब इनके लिए अपयश व घाटे का सौदा बन रही है। विजय माल्या के जीवन में विविधताएं रही हैं, जिनका सामना इन्होंने एक स्पोर्ट्स पर्सन की भांति ही किया है।

विजय माल्या ने लिया बैंको में ऋण (Vijay Mallya Bank Loan List)

अपनी आलिशान ज़िन्दगी को बनाए रखने तथा अपने एयरलाइन्स कम्पनी को वजूद में रखने के लिए माल्या ने कई सरकार द्वारा नियंत्रित बैंको से ऋण लेना शुरू किया, ये ऋण अभी तक विजय माल्या द्वारा नहीं भरा जा सका है. कई बार बैंक कर्मियों ने इनके ख़िलाफ़ अपना मोर्चा भी निकाला. नीचे कुछ बैंको के आंकड़े दिए जा रहे हैं, जो विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर के नाम पर ऋण के तौर पर दिए गये.

  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया -1600 करोड़
  • आईडीबीआई बैंक – 800 करोड़
  • पंजाब नेशनल बैंक – 800 करोड़
  • बैंक ऑफ़ इंडिया – 650 करोड़
  • बैंक ऑफ़ बरोदा – 550 करोड़
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया – 430 करोड़
  • सेंट्रल बैंक – 410 करोड़
  • यूको बैंक – 320 करोड़
  • कारपोरेशन बैंक – 310 करोड़
  • स्टेट बैंक ऑफ़ मैसूर – 150 करोड़
  • इंडियन ओवरसीज बैंक – 140 करोड़
  • फ़ेडरल बैंक -90 करोड़
  • पंजाब और सिंध बैंक – 60 करोड़

FAQ

Q : कौन है विजय माल्या?

Ans : विजय माल्या बहुत बड़े व्यवसायी हैं।

Q : विजय माल्या का जन्म कब हुआ?

Ans : विजय माल्या का जन्म 18 दिसंबर 1955 में हुआ।

Q : किस विवाद में घिरे विजय माल्या?

Ans : धोखाधड़ी के मामले में फंसे विजय माल्या।

Q : क्या शादीशुदा हैं विजय माल्या?

Ans : जी हां, शादीशुदा हैं विजय माल्या।

Q : विजय माल्या के पास कितनी संपत्ति है?

Ans : विजय माल्या के पास 615 करोड़ रूपये।

Q : विजय माल्या का कितना घोटाला?
 

Ans : माल्या की कंपनी किंगफिशर एअरलाइंस पर साल 2016 तक देश के 17 बैंकों का 9,432 करोड़ रुपये का कर्ज था. 2 मार्च 2016 में माल्या देश छोड़कर चले गए थे. ब्रिटेन में रह रहे और ईडी के सामने पेश होने से इनकार करने के चलते कोर्ट ने उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया था।

Important Link…

Disclaimer:  Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide Notes already available on the Book and internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: targetnotes1@gmail.com

About the author

Anjali Yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment